Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»पटना के बाद भागलपुर में अश्लील कांड: बीच चौराहे चला वेश्‍यावृत्ति का विज्ञापन, डिस्प्ले के सामने लग गई भीड़
    बिहार

    पटना के बाद भागलपुर में अश्लील कांड: बीच चौराहे चला वेश्‍यावृत्ति का विज्ञापन, डिस्प्ले के सामने लग गई भीड़

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भागलपुर: बिहार में आए दिन शरारती तत्‍वों के नए कारनामे सामने आते रहते हैं। लगभग एक महीने पहले ही पटना जंक्‍शन पर तीन मि‍नट तक अश्‍लील फिल्‍म चली थी। इस घटना का लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था, जिसके बाद एडल्‍ट स्‍टार ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रि‍या दी थी। वहीं, स्‍टेशन अथॉरिटी ने कार्रवाई करते हुए एजेंसी को ब्लैकलिस्‍ट करने की बात कही थी।

    ऐसा ही मामला भागलपुर में सामने आया, जिसकी खबर लगते ही अधिकारी वर्ग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में घटनास्‍थल पहुंचे।

    दरअसल, रेलवे स्टेशन के निकट अंबेडकर चौक के समीप लगे डिस्प्ले बोर्ड पर सोमवार की देर रात अचानक वेश्‍यावृत्ति का विज्ञापन चलने की खबर से हड़कंप मच गया। अतिव्यस्त चौराहा होने की वजह से हमेशा वहां हमेशा भीड़ रहती है।

    डिस्प्ले बोर्ड को देखकर वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कुछ लोग डिस्प्ले बोर्ड का वीडियो भी बनाने लगे। थोड़ी ही देर में शहर में यह बात आग की तरह फैल गई।

    सूचना मिलने पर आनन-फानन आलाधिकारी पहुंचे और डिस्प्ले बोर्ड को उतरवा दिया। डिस्प्ले बोर्ड का संचालन जीवन जागृति सोसायटी के जिम्मे था। संस्था की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    दरअसल, पटना जंक्‍शन पर लगे टेलीविजन पर अश्लील वीडियो चलने की घटना के बाद यह दूसरी घटना है जब भागलपुर स्टेशन के निकट चौराहे पर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर अश्लील सूचना चल रही थी। इस बीच कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी मिली।

    पुलिस मौके पर पहुंची तभी डीएसपी और एसडीओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग शोर मचाने लगे। पुलिस ने तत्काल डिस्प्ले बोर्ड का कनेक्शन कटवा दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों को हटाया।

    जांच में पता चला कि नगर निगम ने अंबेडकर चौक के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी जीवन जागृति सोसाइटी को दी है। सोसाइटी ने चौराहे पर डिस्प्ले बोर्ड लगाया था। उस पर यातायात नियमों के पालन करने सहित अन्य जागरुकता वाले संदेश संस्था द्वारा चलाए जा रहे थे।

    बोर्ड में लगी चिप को किसी ने निकाल कर अश्लील सूचना वाली चिप लगा दी। बाद में पुलिस बोर्ड को जब्त करके अपने साथ कोतवाली थाने ले गई। वहां संस्था के अध्यक्ष डा. अजय कुमार सिंह भी पहुंचे।

    उन्होंने पुलिस को बताया कि चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य संस्था द्वारा किया गया है, जब से बोर्ड लगाया गया है तभी से वह लगातार चल रहा है। किसी ने जानबूझकर इस तरह की हरकत की है।

    उधर, कोतवाली इंस्पेक्टर जवाहर प्रसाद यादव ने कहा डॉ. अजय कुमार सिंह के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन किसने यह हरकत की है उसकी पहचान के लिए चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

    गौरतलब है कि अंबेडकर की प्रतिमा के पास हाल ही में मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने उसके सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया था। प्रतिमा के पास लाइट और भारत के नक्शा की आकृति लगाई गई थी।

    इस घटना कि सबसे शर्मनाक बात यह रही क‍ि डिस्‍प्ले बोर्ड पर गंदे काम का विज्ञापन चलते समय वहां से कुछ महिलाएं भी गुजर रही थीं, लेकिन पास में खड़े युवा फिर भी इसपर ठहाके लगाकर हंसते रहे।

     

     

    #Bihar News #latest hindi news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : अलग-अलग इलाके में दो लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article समलैंगिकों के विवाह को मान्यता देने का मामला, कोर्ट ने कहा- समाज में स्वीकार्यता बढ़ी है

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.