Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, 25 करोड़ से अधिक के सोने की लूट
    बिहार

    बिहार : स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, 25 करोड़ से अधिक के सोने की लूट

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    बेगूसराय। बेगूसराय में अपराधियों ने मंगलवार की सुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायियों के वाहन पर हमला कर जमकर गोलीबारी करते हुए 25 करोड़ से अधिक का सोना लूट लिया । अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। वाहन पर सवार दोनों स्वर्ण व्यवसायियों को भी गोली मार दी जिन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। यह लूट बरौनी थाना क्षेत्र के गढ़हारा ओपी की छह नंबर रेलवे गुमटी और ठकुरीचक के बीच हुई है।

    बताया जाता है कि मंगलवार को स्वर्ण व्यवसायी संतोष कुमार और प्रिंस कुमार काठगोदाम एक्सप्रेस से बरौनी आए और वहां से अपनी क्रेटा कार से बेगूसराय जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे गुमटी और ठकुरीचक के बीच मंदिर के समीप पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रोक ली तथा ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। व्यवसायियों को घिरता देख वाहन चालक ने विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गाड़ी से खींचकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा दोनों व्यवसायी घायल हो गए। इसके बाद अपराधी वाहन से तीन बैग निकाल कर भाग निकले।

    सूत्र बताते हैं कि तीनों बैग में 25 करोड़ से अधिक का सोना भरा हुआ था। हालांकि इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही अपराधी पकड़ लिए जाएंगे। व्यवसायी केेे होश में आने पर ही लूटे गए आभूषण के वजन और कीमत का खुलासा हो सकता है।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड विधानसभा चुनाव 2019 : ‘आधी आबादी’ की बढ़ती रही है साझेदारी, भाजपा दे चुकी है 5 महिलाओं को टिकट
    Next Article आज 12 नवंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.