Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 11:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा: हरादाग कला पंचायत की मुखिया और उसके पति को एसीबी ने 25 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    झारखंड

    गढ़वा: हरादाग कला पंचायत की मुखिया और उसके पति को एसीबी ने 25 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पलामू इकाई ने गढ़वा जिले के रमना प्रखंड की हरादाग कला पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी और उसके पति बृजलाल विश्वकर्मा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मुखिया और उसका पति डोभा निर्माण कार्य के लिए उपयोगिता प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने के एवज में 25 हजार रुपये घूस ले रहे थे। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम मेदिनीनगर ले आई है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा।

    बता दें कि मुखिया और उसके पति को गिरफ्तार करने के साथ ही पलामू एसीबी ने इस वर्ष का तीसरा ट्रैप केस पूरा कर लिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि गढ़वा जिले के रमना प्रखंड की हरादाग कला पंचायत के भागोडीह के बिगू चौधरी ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत डोभा निर्माण का कार्य उसकी पंचायत में आया हुआ है। इस काम को नामित करने के लिए उपयोगिता प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है, जिसमें पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं उपमुखिया उपयोगिता प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर कर चुके थे, मुखिया प्रमिला देवी के द्वारा 25 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। मुखिया का यह भी कहना था कि 25 हजार की राशि देने के बाद ही डोभा निर्माण कार्य उसे दिया जायेगा। पैसे नहीं देने पर उपयोगिता प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर नहीं करेंगे। काम भी उसे नहीं दिया जाएगा।

    वादी घूस नहीं देना चाहता था। शिकायत के आलोक में एसीबी पलामू की टीम ने इसका सत्यापन किया और आरोप सही पाकर धावादल का गठन कर कार्रवाई की। मुखिया प्रमिला देवी और उसके पति बृजलाल विश्वकर्मा को गुरूवार को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा जट सत्र : मत्स्य विभाग में खाली पदों को भरने के लिए भेजी गई अधियाचना : बादल
    Next Article आजसू प्रमुख सुदेश महतों ने कहा, हमने विकास को बनाया एजेंडा, रामगढ़ का रिजल्ट 2024 चुनाव को भी करेगा प्रभावित

    Related Posts

    गिरिडीह

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025
    गिरिडीह

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.