Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : भारत-नेपाल सीमा के समीप एसएसबी कमांडेंट को लगी गोली, पटना रेफर
    बिहार

    बिहार : भारत-नेपाल सीमा के समीप एसएसबी कमांडेंट को लगी गोली, पटना रेफर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अररिया। भारत-नेपाल सीमा के समीप बिहार में अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड स्थित घुरना ओपी अंतर्गत फुलकाहा मार्ग पर पथराहा जटवाड़ा गांव के समीप सोमवार को भीड़ की गोली से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं बटालियन बथनाहा के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम घायल हो गये।

    56वीं बटालियन बथनाहा के एसएसबी के सहायक सेनानायक दीपक कुमार ने बताया कि रविवार की रात्रि कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एसएसबी डूमरबन्ना बीओपी में रुके हुए थे। सोमवार की सुबह जब वह वापस बथनाहा कैंप लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक कार में नेपाल से तस्करी के चाइनीज सेब के नीचे गांजा छुपा कर ले जा रहा है। सूचना पर कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम जटवाड़ा गांव के समीप पहुंचकर कार को रुकवा कर तलाशी लेने लगे। इसी दौरान आसपास के गांव के लोग एवं तस्करों ने उन्हें घेर लिया।

    श्री कुमार ने बताया कि भीड़ को एकजुट होता देखकर कमांडेंट वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान भीड़ की आड़ में एक ने कमांडेंट पर गोली चला दी। गोली चलने की घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। घायल कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम को इलाज के लिए फारबिसगंज ले जाया गया। आरंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना में शामिल पांच लोगों की पहचान कर ली गई है। एसएसबी के अधिकारी घटना को लेकर घुरना थाना में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करवाने की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

    घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ से गोली चलने से कमांडेंट घायल हुआ है। एक ग्रामीण भी घायल है। घटनास्थल पूर्णत: नियंत्रण में है। पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुकमा : 8 लाख का इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
    Next Article ट्रेन से दिल्ली से बिहार जा रही युवती के साथ उत्तर प्रदेश में सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.