Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कृषि शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारियों की हड़ताल से एक दिन में रांची को 100 करोड़ का नुकसान
    झारखंड

    कृषि शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारियों की हड़ताल से एक दिन में रांची को 100 करोड़ का नुकसान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। कृषि शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गया। रांची का सबसे बड़ा मंडी पंडरा बाजार बंद रहा। आवक और जावक दोनों ही ठप पड़ गया। दूसरे स्टेट से आई गाड़ियों पर सामान यूं ही लोड था। यहां हर रोज कोलकाता, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, यूपी सहित अन्य कई राज्यों से सैकड़ों ट्रक सामान आता है, जिससे करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। अनुमान है कि हड़ताल के पहले दिन करीब 100 करोड़ का नुकसान हुआ। व्यवसायियों की हड़ताल की वजह से रांची सहित पूरे राज्य में खाद्यान्न, सब्जी और फलों के थोक और खुदरा व्यवसाय प्रभावित हुए हैं।

    झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने मीडिया से कहा कि कृषि शुल्क बढ़ोतरी से आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। सामानों के दाम बढ़ेंगे और सरकार को जितनी राजस्व मिलने की उम्मीद है, उससे ज्यादा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल में वैसे सभी लोग शामिल हैं, जो खाद्यान्नों के थोक व्यवसाई करते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह से राज्य भर में खाद्यान्नों का आवक और जावक पूरी तरह से ठप है। पंडरा बाजार समिति के अध्यक्ष संजय कुमार माहुरी ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने कृषि शुल्क बढ़ोतरी की है, उसका हर कोई विरोध कर रहा है। नतीजा बाजार समिति की सभी दुकानें बंद है। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त सचिव शैलेश अग्रवाल ने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो राज्य में भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। उनका दावा था कि हड़ताल की वजह से हर रोज 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो सकता है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : पांकी में हिंसा के बाद हालात सामान्य, 1000 पुलिसकर्मी तैनात
    Next Article ईडी ने झारखंड हाई कोर्ट से बच्चू यादव मामले में जवाब के लिए मांगा समय

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.