Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CM ने दिखाई हरी झंडी, सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए हवाई जहाज ने भरी पहली उड़ान
    झारखंड

    CM ने दिखाई हरी झंडी, सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए हवाई जहाज ने भरी पहली उड़ान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : जिले के सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह कोलकाता के लिए हवाई जहाज ने पहली उड़ान भरी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने हवाई जहाज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में हवाई अड्डों की संख्या अच्छी है. साहिबगंज में भी नया एयरपोर्ट प्रस्तावित है. सभी हवाई अड्डों के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है.

    विमान सेवा का शुरू होना हवाई यातायात के क्षेत्र में नयी पहल

    जमशेदपुर : मुख्यमंत्री ने सोनारी हवाई अड्डे से जमशेदपुर-कोलकाता विमान सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि यहां से विमान सेवा का शुरू होना हवाई यातायात के क्षेत्र में नयी पहल है. उम्मीद करता हूं कि जमशेदपुर से अन्य शहरों के लिए जल्द से जल्द हवाई सेवाएं भी उपलब्ध होंगी. उन्होंने कहा कि राज्य में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार सभी जिलों को हवाई सेवा से जोड़ने की कार्य योजना तैयार कर रही है. आने वाले दिनों में विदेशों की तरह आम लोगों के लिए एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध करायी जा सकती है.

    केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय करे सहयोग

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर विकास विभाग राज्य में एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. यहां कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से अनुरोध किया कि इस पायलट ट्रेनिंग सेंटर के लाइसेंस और सुरक्षा से संबंधित सभी प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाए, ताकि इस दिशा में हम और भी बेहतर कर सकें.

    जमशेदपुर- भुवनेश्वर विमान सेवा बहुत जल्द : विमानन मंत्री

    केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में जन-जन तक हवाई सेवा को पहुंचाने का जो हमारा संकल्प है, उसकी एक झलक जमशेदपुर से कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू होने के रूप में देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि उड़ान सेवा के तहत एयर कनेक्टिविटी को तेज गति के साथ विस्तारित किया जा रहा है. पिछले दो दशकों के दौरान जहां दुनिया की कई विमान कंपनियां बंद हो गईं, वहीं भारत में तीन नए एयरलाइंस का आना एक बेहतर संकेत है.

    जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर को जोड़ने की पहल

    उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर को हवाई सेवा से जोड़ने की पहल की जा रही है. इंडिया-वन एयर के 9 सेंटर ग्रैंड कारवां एक्स (सी208बी) विमान द्वारा जमशेदपुर से कोलकाता एवं कोलकाता से जमशेदपुर के लिए विमान की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. इस योजना से इंडिया-वन एयर झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अपनी कनेक्टिविटी का विस्तार कर रही है. इस सेवा को एक फरवरी से दैनिक रूप से परिचालित किया जा रहा है. यह विमान यात्रियों को 10:15 बजे सुबह जमशेदपुर से लेकर 11:20 बजे कोलकाता पहुंचाएगा. इसकी वापसी 12:10 में कोलकाता से चलकर 1:20 बजे जमशेदपुर होगी.

    कार्यक्रम में शामिल रहे मंत्री व अन्य

    कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री केवीके सिंह, सोनारी हवाई अड्डा जमशेदपुर में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक घाटशिला राम दास सोरेन, विधायक पोटका संजीव सरदार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सीईओ इंडिया-वन एयर अरुण कुमार सिंह, सोनारी हवाई अड्डा में टाटा स्टील के प्रतिनिधि चाणक्य चौधरी उपस्थित रहे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विनोद सिन्हा, अनिल वास्तावड़े कोर्ट में हुए पेश
    Next Article CM सोरेन ने किया जुगसलाई ओवरब्रिज का उद्घाटन, कहा- राज्य में सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य तेज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र गुट ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तीन स्तरों पर रखी मांगें

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्र आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, अयाज चौहान समेत पांच नेता पहुंचे

    August 8, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र गुट ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तीन स्तरों पर रखी मांगें

    August 8, 2026

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026

    झारखंड: छात्र आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, अयाज चौहान समेत पांच नेता पहुंचे

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.