Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 1:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गणतंत्र दिवस पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की विशेष निगहबानी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात
    झारखंड

    गणतंत्र दिवस पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की विशेष निगहबानी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरा शहर अलर्ट मोड पर है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। हवाई अड्डा प्रबंधन के साथ-साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और जिला बल के जवान आने-जाने वालों की गहन जांच कर रहे हैं। हवाई अड्डा अथॉरिटी ने भी सुरक्षा के मद्देनजर अपने सभी कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं।

    सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट मनीष कुमार ने बताया कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को सरकारी की ओर से रूटीन अलर्ट जारी किया जाता है, जिसके अंतर्गत सीआईएसएफ के जवानों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाती है। उन्होंने बताया कि इस बार भी अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि सीआईएसएफ के जवान पूरे साल यात्रियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। लेकिन 26 जनवरी और 15 अगस्त से मौके पर जवान सुरक्षा की प्रक्रिया को और भी सख्त कर देते हैं, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व हवाई अड्डे के माध्यम से शहर के अंदर प्रवेश न कर सके।

    हवाई अड्डा प्रबंधन ने बताया कि 26 जनवरी और 15 अगस्त के मौके पर यात्रियों को डबल सिक्योरिटी चेक कराना पड़ता है। ऐसे में एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से एयरलाइंस को पहले ही सूचित कर दिया जाता है कि यात्रियों को एयरपोर्ट पर दो से तीन घंटे पहले आने के बारे में सूचित कर दिया जाए, ताकि यात्रियों को किसी तरह की समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

    हवाई अड्डा थाना के एएसआई सुधांशु कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट प्रशासन और जिला प्रशासन एयरपोर्ट पर आने जाने वालों पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। जो भी अंजान चेहरे या फिर शक की निगाह से देखे जा रहे हैं, उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर जितने भी यात्री आ रहे हैं, उनके सामानों की सघन जांच की जा रही है। हवाई अड्डा परिसर में घुसने वाली गाड़ियों की भी तीन से चार बार चेकिंग की जाती है, ताकि परिसर के अंदर कोई भी असामाजिक तत्व प्रवेश न कर सके।

    सुरक्षा में तैनात पदाधिकारियों ने बताया कि 26 जनवरी के साथ-साथ 27 जनवरी को रांची में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर भी जवान मुस्तैद हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी और प्रशासन के लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक ना हो।

    उल्लेखनीय है कि रांची हवाई अड्डा काफी संवेदनशील माना जाता है। पिछले दिनों अंजान नंबरों से हवाई अड्डे को उड़ाने की बात भी सामने आई थी। इन सभी बातों को देखते हुए सीआईएसफ की टीम 24 घंटे हवाई अड्डे के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस : राष्ट्रपति के हांथों पदक प्राप्त करेंगे झारखंड पुलिस के 22 अधिकारी व कर्मी, 26 जनवरी को मिलेगा पदक
    Next Article राज्यपाल के हांथों सिमडेगा, लातेहार व जामताड़ा उपायुक्त आज होंगे सम्मानित

    Related Posts

    झारखंड

    मोहर्रम को लेकर रांची में फ्लैग मार्च, पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में

    July 5, 2025
    जमशेदपुर

    डिग्री कॉलेजों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने के फैसले के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

    July 5, 2025
    झारखंड

    रांची में आज लगा रोजगार मेला

    July 5, 2025
    Latest Posts

    मोहर्रम को लेकर रांची में फ्लैग मार्च, पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में

    July 5, 2025

    डिग्री कॉलेजों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने के फैसले के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

    July 5, 2025

    गोपाल खेमका ह’त्याकां’ड के बाद बिहार में सियासी तूफान, CM ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

    July 5, 2025

    रांची में आज लगा रोजगार मेला

    July 5, 2025

    ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौ’त

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.