Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारत और पाकिस्तान एक नहीं, 6 टूर्नामेंट में एक-दूसरे से भिड़ेंगे
    खेल-सिनेमा

    भारत और पाकिस्तान एक नहीं, 6 टूर्नामेंट में एक-दूसरे से भिड़ेंगे

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने गुरुवार को पूरे साल का शेड्यूल जारी किया. इसमें वनडे एशिया कप (Asia Cup) भी शामिल है. इसमें भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. इसके अलावा महिला टी20 एमर्जिंग एशिया कप, मेंस एमर्जिंग 50 ओवर एशिया कप और मेंस अंडर-19 एशिया कप में भी दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों को एक साथ रखा गया है. इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2023) होना है. यहां भी रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीमों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. इसके अलावा अंडर-19 वुमेंस वर्ल्ड कप में भी भारत और पाकिस्तान की टीमें उतर रही हैं. यानी इन 6 टूर्नामेंट में दोनों के बीच 10 से अधिक मुकाबले खेले जा सकते हैं.

    vidh

    वनडे एशिया कप की बात करें तो सितंबर में मुकाबले खेले जाने हैं. हालांकि अब तक वेन्यू घोषित नहीं किया गया है. इसकी मेजबानी पाकिस्तान को मिली है, लेकिन भारत ने पाकिस्तान में जाने से मना कर दिया है. ऐसे में मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर हो सकते हैं. टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें उतरेंगी. भारत और पाकिस्तान के अलावा क्वलिफायर-1 को एक ग्रुप में रखा गया है. वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं. इसके बाद सुपर-4 और फिर फाइनल होना है. यानी भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैच हो सकते हैं.

    वनडे वर्ल्ड कप में 2 मुकाबले
    वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो 10 टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. सभी टीमें 9 ग्रुप के मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद नाॅकआउट में भी भारत और पाकिस्तान का मैच हो सकता है. अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में है. दोनों के बीच सुपर-6 और सेमीफाइनल या फाइनल में भिड़ंत हो सकती है. इन दोनों टूर्नामेंट में कुल 4 मुकाबले संभव हैं.

    इसके अलावा भारत और पाकिस्तान की जूनियर टीमें महिला टी20 एमर्जिंग एशिया कप, मेंस एमर्जिंग 50 ओवर एशिया कप और मेंस अंडर-19 एशिया कप में मुकाबले को तैयार हैं. पिछले दिनों टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच खेला गया था. अंतिम गेंद पर भारतीय टीम को रोमांचक जीत मिली थी.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश कुमार की बड़ी घोषणा- बजट सत्र के बाद पूरे देश की यात्रा पर निकलेंगे
    Next Article रांची: सिरमटोली स्थित कुएं से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.