Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 12:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विधानसभा चुनाव के दौरान उपद्रवियों से निबटने के लिए मॉक ड्रिल: दंगाइयों पर रबड़ बुलेट, आंसू गैस और लाठी चार्ज
    जोहार ब्रेकिंग

    विधानसभा चुनाव के दौरान उपद्रवियों से निबटने के लिए मॉक ड्रिल: दंगाइयों पर रबड़ बुलेट, आंसू गैस और लाठी चार्ज

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : विधानसभा चुनाव के दौरान उपद्रवियों से निबटने के लिए एसएपी अनीश गुप्ता के निर्देश पर पुलिस की ओर से मॉक ड्रिल किया। पुलिस लाइन में अभ्यास के लिए वास्तविक घटना जैसी ड्रिल हुई। जिसमें आगजनी, घायलों को अस्पताल भेजने, उपद्रवियों को गिरफ्तार करने, अनाऊंसमेंट, लाठीचार्ज सहित सभी तरह का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी ही उपद्रवी बने थे। पुलिस के अधिकारी ही मजिस्ट्रेट और अधिकारी बनकर निर्देश दे रहे थे। इस मॉक ड्रिल में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। सिटी एसपी सौरभ ने कहा कि मॉक ड्रिल एक रेगुलर प्रक्रिया है जो विधि व्यवस्था के संधारण के लिए समय-समय पर करवाया जाता है। विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में पुलिस की ट्रेनिंग चुनाव में भी काफी काम आएगी।

    आंसू गैस के गोले भी दागे

    मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस के जवानों ने लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले छोडऩे, पानी की बौछार आदि को लेकर अभ्यास किया। काल्पनिक स्थिति पैदा कर उससे निपटने का अभ्यास किया गया। इस दौरान ऐसा लग रहा था, मानो पूरा क्षेत्र हुडदंगियों के कब्जे में है और पुलिस इससे निपटने की कोशिश कर रही है। उपद्रवियों की पत्थरबाजी से लेकर उनपर आंसू गैस के गोले, हवाई फायरिंग, पानी की बौछार, लाठीचार्ज से लेकर गिरफ्तारी तक की कार्रवाई कर बताया गया कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। मॉकड्रिल के दौरान जवानों को यह भी बताया गया कि अगर स्थिति बिगड़ती है और उसमें लोग घायल होते हैं तो उन्हें कैसे भीड़ से निकालकर अस्पताल भेजा जाए।

    सिटी एसपी से नहीं खुला हथगोला का पिन

    इस मॉक ड्रिल के दौरान सबकुछ ठीक रहा, लेकिन सिटी एसपी सौरभ से हथगोला का पिन नहीं खोला। तीन बार प्रयास किया गया। उन्हें पिन खोलने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों ने मदद भी लेनी पड़ी। एक अन्य पुलिसकर्मी ने जब पिन खोलकर दिया, तब उन्होंने फेंका। पिन नहीं खोल पाने के दौरान सिटी एसपी तनावपूर्ण भी दिखे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो का विपक्षी दलों के साथ गठबंधन का प्रयास जारी 42 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा
    Next Article अपराध की योजना बनाते तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025
    Latest Posts

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.