Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा, वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजनों के मतदान की विशेष व्यवस्था
    झारखंड

    पलामू : जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा, वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजनों के मतदान की विशेष व्यवस्था

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    मेदिनीनगर। इसबार विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रावधान किया है। उन्हें अनुपस्थित मतदाता मानते हुए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने का अवसर भारत निर्वाचन आयोग ने दिया है। इसके लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होने के 5 दिनों के भीतर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के पास फॉर्म 12- D में आवेदन देना होगा। वरिष्ठ नागरिक की परिभाषा में स्पष्ट किया गया है कि मात्र 80 वर्ष से अधिक आयु के लोग डाक मतपत्र के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
    यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए संबंधित निर्वाचित पदाधिकारी फार्म 12-D के आधार पर 80 वर्ष की आयु से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों का अलग-अलग सूची तैयार करेंगे। निर्वाची पदाधिकारी इस सूची को अंतिम रूप देने के पूर्व मतदाता सूची से सभी संबंधितों के विवरण से मिलान कर संतुष्ट हो लेंगे। इस प्रक्रिया में प्रयुक्त डाक मतपत्र बिल्कुल वैसे ही होंगे जैसा निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों के लिए डाक मतपत्र का होता है। 27 नवंबर के पूर्व सूची में उल्लिखित वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों से संपर्क कर उनसे डाक मतपत्र को भरवाएंगे एवं इसके पूर्व वे पूरी प्रक्रिया उनको समझाएंगे। संबंधित निर्वाची पदाधिकारी ऐसे डाक मतपत्रों के भंडारण हेतु किसी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को इन डाक मतपत्रों के लिफाफे को प्राप्त करने एवं उचित सुरक्षा में रखे जाने हेतु जिम्मेवार होंगे। प्रत्येक दिन प्राप्त आवेदनों एवं प्राप्त डाक मतपत्रों की सूचना निर्वाची पदाधिकारी रखेंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी एवं सारी प्रक्रियाओं से संबंधित मतदाताओं को अवगत कराया जायेगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में देश का पहला खादी मॉल खुला, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल को किया संबोधित, बोले- दुनिया में बिना विज्ञान और तकनीक के तरक्की करने वाला कोई भी देश नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    क्राइम

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.