Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 11:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»काबुल में ब्लास्ट, चीनी गेस्ट हाउस में घुसकर हमलावरों ने की फायरिंग, बिल्डिंग में लगी आग
    विदेश

    काबुल में ब्लास्ट, चीनी गेस्ट हाउस में घुसकर हमलावरों ने की फायरिंग, बिल्डिंग में लगी आग

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2022Updated:December 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक चीनी गेस्ट हाउस में ब्लास्ट हुआ है. बिल्डिंग से तेज धमाके की आवाजें सुनाई दी हैं. साथी ही गोलियां चलने की आवाजें भी लोगों ने सुनी हैं. बताया जा रहा है कि जिस गेस्ट हाउस में गोलीबारी और धमाके हुए हैं, वहां अक्सर चीन के कारोबारी ठहरते हैं.

    बिल्डिंग में आग भी लगी

    एएनआई की खबर के अनुसार शहर-ए-नाव इलाके में ये धमाके और गोलीबारी हुई है. यहां रहने वाले आसपास के लोगों की मानें तो उन्होंने तेज धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी हैं. कुछ का कहना है कि बिल्डिंग में आग भी लगी है, जिसकी लपटें दूर से दिखाई दी हैं. इमारत से धुआं निकलते भी देखा जा सकता है.

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    अफगानिस्तान की टोलो न्यूज के अनुसार, सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं. बताया जाता है कि धमाकों और गोलीबारी से यहां के लोग दहशत में हैं. जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले कुछ बंदूकधारी लोगों ने सेंट्रल काबुल की बिल्डिंग में घुसकर गोली चलाई. घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, इसमें लोगों के बीच अफरातफरी देखी जा सकती है. अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं, अभी इसका पता नहीं चला है.

    तालिबान का शासन स्थापित होने के बाद से बड़ी संख्या में काबुल आ रहे चीनी व्यापारी

    बताया जाता है कि जिस इलाके में यह धमाका हुआ है, वह काफी उच्च सुरक्षा वाला है. जानकारी के मुताबिक, राजधानी के शहर-ए-नवा में जिस जगह पर यह धमाका हुआ, वहां काबुल लोंगन होटल मौजूद है. काबुल का यह एक मल्टीस्टोरी कॉप्लेक्स है. बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान का शासन स्थापित होने के बाद से बड़ी संख्या में चीनी व्यापारी यहां आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ बीजिंग भी तालिबान सत्ता की आधिकारिक मान्यता न होने के बावजूद यहां पर अपनी एंबेसी कायम रखी है.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेमडेशिविर केस में गवाह की हत्या का मामला : पत्नी निकली कातिल, 1.50 करोड़ की खातिर हुई थी हत्या
    Next Article गंगा पार कर रहे दो लोगों की नाव पलटने से मौत, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भारत से हार का दंश और पाकिस्तान की बौखलाहट: TTP के सनसनीखेज खुलासे ने खोली पाक सेना की पोल

    April 27, 2026
    विदेश

     ईरान में हालात सुधरने के संकेत, तेहरान एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू

    April 25, 2026
    विदेश

    ट्रंप का ऐलान- ईरान पर परमाणु हथियार नहीं चलाएगा अमेरिका

    April 24, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.