Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 5:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार कैबिनेट: सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर लगेगा जुर्माना, कुल 12 एजेंडों पर लगी मुहर
    बिहार

    बिहार कैबिनेट: सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर लगेगा जुर्माना, कुल 12 एजेंडों पर लगी मुहर

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट की बैठक में बिहार नगरपालिका प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन मॉडल उपविधि 2022 की स्वीकृति दे दी गई।

    बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते अगर आम आदमी भी पकड़ गये तो उन्हें जुर्माना देना होगा। इसके लिए कई कैटेगरी बनाई गई हैं। अगर बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक लेते हुए पकड़े गये तो उसके लिए भी फाइन देना होगा। पहली बार पकड़े गए तो 100, दूसरी बार पकड़े गए तो 200, अगर तीसरी दफे पकड़े गए तो 500 रुपये जुर्माना लगेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के कमर्शियल उपयोग पर पहली दफे डेढ़ हजार रुपये, फिर ढाई हजार उसके बाद 3500 रुपये फाइन लगेगा।

    उन्होंने बताया कि प्लास्टिक अपशिष्ट को खुले में जलाने पर पहली बार 2000, दूसरी बार 3000 और तीसरी दफे 5000 रुपये फाइन लिए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों जैसे पार्क, नाला, पुरातात्विक स्थल एवं अन्य प्रतिबंधित स्थानों पर प्लास्टिक अपशिष्ट फैलाने पर पहली दफा 1000, दूसरी दफे 1500, तीसरी दफे 2000 रुपये का जुर्माना लगेगा। नगर पालिका क्षेत्र को बिना सूचना दिए कोई खेल आयोजन करने या 100 से अधिक व्यक्तियों के जमा करने के जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति पर 1500, 2000 और तीसरे दफे 2500 रुपये जुर्माना लगेगा।

    उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने एकल उपयोग प्लास्टिक से संबंधित वस्तुओं के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके तहत इयरबड्स की प्लास्टिक की डंडिया, गुब्बारों की प्लास्टिक की डंडिया, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी की डंडिया, आइसक्रीम की डंडिया, सजावट के लिए फॉलिस्ट्राइन (थर्माकोल) से बने सजावट के सामान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावे कप, प्लेट, गिलास, कटलरी जैसे कांटा, चम्मच, चाकू,स्ट्रा, ट्रे, स्ट्रिर के साथ ही मिठाई के डिब्बों, निमंत्रण कार्ड,सिगरेट पैकेट के इर्द-गिर्द लपेटा गया प्लास्टिक की फिल्में तथा 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी के बैनर शहरी क्षेत्र में बैन रहेगा। किसी भी प्रकार के एकल उपयोग वाले प्लास्टिक वस्तुओं के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं उपयोग-भंडारण, विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

    बिहार खेल प्राधिकरण पटना के सुगम संचालन के लिए बायलॉज के प्रारूप एवं प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई है। भागलपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग पढ़ाई के लिए 5 अतिरिक्त शैक्षणिक पद जिसमें सह-प्राध्यापक के दो एवं सहायक प्राध्यापक के तीन तथा गया इंजीनियरिंग कॉलेज एवं दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए 2-2 अतिरिक्त पद यानी कुल 9 शैक्षणिक पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में फायर टेक्नोलॉजी एवं सेफ्टी पाठ्यक्रम के लिए 12 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों एवं बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में इसी पाठ्यक्रम के लिए 6 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों, कुल 18 शैक्षणिक पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

    पटना हाई कोर्ट की स्थापना में बेंच सेक्रेटरी के 64 स्वीकृत पदों में से 10 पदों को उत्क्रमित करते हुए बेंच सेक्रेटरी संवर्ग के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई है। सरकारी सेवकों को प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अवसरों की सीमा के संबंध में स्वीकृति दी गई है। पीएमसीएच में ग्रीन केंद्र बिजली उप केंद्र की अधिष्ठापन के लिए 2 अरब 55 करोड़ 89 लाख 71 हजार स्कीम की स्वीकृति दी गई है। विकास प्रबंधन संस्थान के अस्थाई कैंपस के संचालन एवं स्थापना पर कुल संभावित व्यय 98 करोड़ 35 लाख अनुदान की स्वीकृति दी गई है।

    राज्य क्षतिपूर्ति वन रोपण निधि के अंतर्गत राष्ट्रीय प्राधिकरण कैंपा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति के आलोक में 115 करोड़ 41 लाख 42 हजार 540 रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है। गोपालगंज पुलिस केंद्र में प्रस्तावित भवन एवं आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए 54 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की नई स्कीम की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभागलपुर : विधायक के बेटे की दबंगई, अपने जमीन पर निर्माण करा रहे लोगों पर चलाई गोली
    Next Article बिहार : समस्तीपुर में सेंट्रल बैंक से 65 लाख रूपये की लूट

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    दीवाली पर पटना में फायर डिपार्टमेंट अलर्ट, चार जोन में बांटा गया शहर

    October 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव 2025 : निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान का निर्देश

    October 19, 2025
    बिहार

    मुंबई से बिहार जा रही ट्रेन से गिरे तीन युवक, दो की दर्दनाक मौ’त, तीसरा…

    October 19, 2025
    Latest Posts

    चौपाटी रेस्टोरेंट संचालक हत्याकांड में हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, एक की तलाश जारी, SP क्या बोल गये… देखें

    October 20, 2025

    JMM नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनाव, राजद-कांग्रेस को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री सुदिव्य

    October 20, 2025

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025

    दीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    October 20, 2025

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.