Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 10:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»12 दिसंबर को CM सोरेन की गुमला में खतियानी जोहार यात्रा, तैयारी शुरू
    झारखंड

    12 दिसंबर को CM सोरेन की गुमला में खतियानी जोहार यात्रा, तैयारी शुरू

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा गुरुवार को गढ़वा से शुरू हो गयी. पहले चरण में राज्य के छह जिलों में यह यात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान इन जिलों के विकास को लेकर सीएम अधिकारियों संग समीक्षा भी करेंगे. इसी के तहत 12 दिसंबर को गुमला में खतियानी जोहार यात्रा का आयोजन होगा.

    कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह

    12 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर झामुमो जिला कमेटी, गुमला ने तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर पार्टी नेताओं ने बैठक कर चर्चा भी किये. साथ ही इस यात्रा को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. कार्यकर्ताओं में सीएम के आगमन को लेकर काफी उत्साह है.

    गुमला में ऐतिहासिक होगा खतियानी जोहार यात्रा

    विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि झारखंड खतियानी जोहार यात्रा गुमला में ऐतिहासिक होगा. 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुमला आ रहे हैं. खतियानी जोहार यात्रा आठ दिसंबर से शुरू हुआ और 12 दिसंबर को गुमला में कार्यक्रम है. इस यात्रा के माध्यम से सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को लोगों को बताया जाएगा. इसके तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, किसानों के लिए ऋण माफी योजना और फसल राहत योजना जैसी उपलब्धियों के अलावा 1932 के भूमि रिकॉर्ड खतियान पर आधारित सरकार की नयी अधिवास नीति के निर्माण के बारे में लोगों को बताया जायेगा.

    हेमंत सरकार ने तीन साल में लिये ऐतिहासिक फैसले

    उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अभी से कमर कस लें. हेमंत सोरेन की सरकार ने तीन साल में ऐतिहासिक फैसले लिये हैं. जिसमें 1932 खतियान, नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, जैसे कोई ऐतिहासिक फैसले हैं. सरकार ने पारा शिक्षक, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की मांगों को पूरा किया. विकास की कई योजनायें लायी. जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में गुमला जिले के 12 प्रखंडों से कार्यकर्ता भाग लेंगे. मौके पर रंजीत सिंह सरदार, मो आरिफ अंसारी, नप उपाध्यक्ष कलीम अख्तर, मो लड्डन, जेम्स तिर्की, संजय सिंह, कृष्णा लोहरा, हरिओम साहू, मो अनवर, मो नुरूल होदा सहित पांच सौ से अधिक कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : JSCA स्टेडियम में 27 जनवरी को होगा भारत और न्यूजीलैंड का T20 मुकाबला, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
    Next Article दुमका : MP-MLA स्पेशल कोर्ट ने पूर्व CM बाबूलाल मरांडी समेत 7 आराेपियों को किया बरी

    Related Posts

    झारखंड

    स्कूल वैन और ट्रक के बीच टक्कर, पांच बच्चे घायल

    June 21, 2025
    जामताड़ा

    योग एक प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है : डॉ. इरफान अंसारी

    June 21, 2025
    गिरिडीह

    CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

    June 21, 2025
    Latest Posts

    स्कूल वैन और ट्रक के बीच टक्कर, पांच बच्चे घायल

    June 21, 2025

    योग एक प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है : डॉ. इरफान अंसारी

    June 21, 2025

    CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

    June 21, 2025

    ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2025

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में हुआ भव्य आयोजन, दोनों डिप्टी CM ने लिया भाग

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.