Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 11:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»दक्षिण कोरिया: हैलोवीन उत्सव के दौरान भगदड़ 151 लोगों की मौत, राष्ट्रीय शोक घोषित
    विदेश

    दक्षिण कोरिया: हैलोवीन उत्सव के दौरान भगदड़ 151 लोगों की मौत, राष्ट्रीय शोक घोषित

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2022Updated:October 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दक्षिण कोरिया : राजधानी सियोल में भगदड़ की वजह से अब तक 151 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सियोल के नाइटलाइफ इलाके की संकरी गलियों से लगातार लोगों के शव निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले अधिकतर लोग की उम्र 20 साल के आसपास थी। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने इस हादसे में ड्रग्स का इस्तेमाल होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। दुनियाभर के देश इस हादसे पर दुख जाहिर कर रहे हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है।

    राष्ट्रपति ने बुलाई आपातकालीन बैठक

    इस घटना को लेकर राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई। इससे पहले राष्ट्रपति ने इस घटना के बाद अधिकारियों से घायलों का तेजी से इलाज सुनिश्चित करने और उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने का आह्वान किया था। बता दें कि ये घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 10.20 बजे की है। इससे पहले नेशनल फायर एजेंसी के अनुसार, शनिवार रात इटावन लेजर जिले में उत्सव के दौरान भीड़ बढ़ने से करीब 100 लोगों के घायल होने की सूचना थी। 

    संकरी गली में भीड़ बढ़ने से हुआ हादसा

    नेशनल फायर एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि सियोल में उत्सव स्थल के पास एक संकरी गली में काफी ज्यादा भीड़ बढ़ गई, जिससे लोग एक दूसरे को कुचलने लगे और फिर भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि भगदड़ मचने से सैकड़ों लोग घायल हो गए।

    घायल लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

    पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद इटावन की सड़कों पर दर्जनों लोगों को सीपीआर दिया जा रहा है, जबकि कई अन्य को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि घटना का विवरण अभी भी जांच के दायरे में है।

    10 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों हुआ यह हादसा?

    1. हैमिल्टन होटल के पास इटावोन की संकरी गली में हजारों लोग मौजूद थे। कोरोना प्रतिबंध हटने के बाद सियोल में पहला हैलोवीन इवेंट आयोजित किया गया था। 

    2. दक्षिण कोरियन मीडिया के मुताबिक, इमरजेंसी की पहली सूचना रात करीब 10:22 बजे मिली थी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन भीड़ की वजह से मेडिकल टीम को पहुंचने में वक्त लगा। 

    3. बताया जा रहा है कि महज चार मीटर के दायरे में करीब एक लाख लोग मौजूद थे। वहीं, इटाओन सबवे स्टेशन और होटल से भारी भीड़ मौके पर पहुंच रही थी। 

    4. कोरियन मीडिया के मुताबिक, नाइट स्पॉट वाली संकरी गली में मौजूद किसी प्रतिष्ठान में एक सेलिब्रिटी नजर आया था, जिसके बाद भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई।

    5. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस गली में भगदड़ मची, वह महज चार मीटर चौड़ी थी। यह जगह इतनी कम है कि इसमें एक सेडान कार भी नहीं आ सकती।

    6. भगदड़ के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू कर दिया। इसकी वजह से लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। 

    7. भगदड़ मचते ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी। इस दौरान काफी लोगों ने दम घुटने और कार्डियक अरेस्ट की दिक्कत होने के संकेत दिए। 

    8. भीड़ की वजह से एंबुलेंस पीड़ितों के पास नहीं पहुंच सकी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कारों की छत पर खड़े होकर भीड़ को रास्ता छोड़ने के निर्देश दिए, जिससे एंबुलेंस के लिए रास्ता बन सके।

    9. भगदड़ मचने के बाद भी काफी लोग मौज-मस्ती करते नजर आए। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रास्ते में रुकावट भी डाली। 

    10. भीड़ और संकरी गली की वजह से जब एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी तो मेडिकल टीम ने मौके पर ही पीड़ितों को सीपीआर दिया। 

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, आज शाम 5:38 है टाइमिंग
    Next Article चतरा के व्यवसायी से गया में 9 लाख की लूट, व्यवसायी के चालक हिरासत में

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भारत से हार का दंश और पाकिस्तान की बौखलाहट: TTP के सनसनीखेज खुलासे ने खोली पाक सेना की पोल

    April 27, 2026
    विदेश

     ईरान में हालात सुधरने के संकेत, तेहरान एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू

    April 25, 2026
    विदेश

    ट्रंप का ऐलान- ईरान पर परमाणु हथियार नहीं चलाएगा अमेरिका

    April 24, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.