Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»उत्तराखण्ड : गोपेश्वर में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
    देश

    उत्तराखण्ड : गोपेश्वर में भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोपेश्वर। चमोली जिले के थराली तहसील के राजस्व क्षेत्र पैनगढ़ में शनिवार तड़के भूस्खलन होने से पहाड़ी से आये भारी बोल्डर से एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे मकान के अंदर सो रहे एक ही परिवार के पांच लोगों में से चार की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

    थाना थराली से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के सूचना मिली कि राजस्व क्षेत्र पैनगढ़ में भूस्खलन के कारण एक भवन क्षतिग्रस्त हो गया है, जहां पर कुछ लोग दबे हुए हैं। सूचना पर थाना थराली से उप निरीक्षक सुमित बंदुनी पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ बचाव राहत कार्य शुरू किया। करीब पांच घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद सभी दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें से बचोली देवी पत्नी माल दत्त उम्र 75 वर्ष, देवानंद पुत्र माल दत्त उम्र 57 वर्ष, घनानंद पुत्र माल दत्त उम्र 45 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई है, जबकि उपचार के लिए कर्णप्रयाग भेजे गईं घायल सुनीता देवी पत्नी घनानंद उम्र 37 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। इनके अलावा योगेश पुत्र घनानंद उम्र 15 वर्ष को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : सरसो तेल ट्रक लूटकांड का 6 घंटे के अंदर खुलासा, अंतरराज्जीय रोड डकैती गिरोह का सरगना समेत 7 अपराधी गिरफ्तार
    Next Article भाजपा सरकारें हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई करती तो न्यायालय को निर्देश देने की जरुरत नहीं पड़ती : गहलोत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगत सिंह जयंती : फांसी से पहले क्या पढ़ रहे थे भगत सिंह?

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    Latest Posts

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.