Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 12:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»ब्रिटेन : PM लिज ट्रस का इस्तीफा, कहा-उम्मीदों पर नहीं उतरी खरा
    विदेश

    ब्रिटेन : PM लिज ट्रस का इस्तीफा, कहा-उम्मीदों पर नहीं उतरी खरा

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    एक हफ्ते से भारी दबाव का सामना कर रहीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने आखिरकार गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया। हालांकि, वो अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक पद पर बनी रहेंगी। कंजर्वेटिव पार्टी की स्पेशल रूल कमेटी 1922 के चेयरमैन सर ग्राहम ब्रेडी ने लिज से मुलाकात करके उन्हें बताया था कि पार्टी अब उन्हें नेता के तौर पर नहीं देखती।

    BBC के मुताबिक- लिज सिर्फ 45 दिन पद पर रहीं। किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का यह सबसे छोटा कार्यकाल है। इसके पहले 1827 में जॉर्ज केनिंग 119 दिन PM रहे थे।

    इससे पहले ब्रिटेन की इंटीरियर मिनिस्टर सुएला ब्रेवरमेन ने बुधवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। चंद दिन पहले ही वित्त मंत्री क्वासी ने भी इस्तीफा दिया था। सुएला के इस्तीफे की खबर मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। प्रधानमंत्री लिज ट्रस या सरकार के प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

    लिज ने क्या कहा
    ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने अपने सरकारी आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर मीडिया से कहा- मैं जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, उन्हें पूरा नहीं कर सकी। इसका अफसोस है। किंग चार्ल्स को मैंने इस बारे में जानकारी दे दी है। पार्टी और खुद की फजीहत के बीच भी लिज पिछले हफ्ते चुप रहीं थीं। हालात, ये हुए कि विपक्ष ने उन पर संसद में बेंच के नीचे छिपने का तंज तक कस दिया।

    फिर सोमवार को BBC को इंटरव्यू दिया था। कहा- वादाखिलाफी और गलतियों की जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगती हूं। हम हर वादा पूरा करना चाहते हैं, लेकिन अब इसमें वक्त लगेगा। इस्तीफे के सवाल पर कहा- मैं हार नहीं मानती। लोगों के लिए काम करना चाहती हूं। इसलिए इस्तीफे जैसी फिजूल बातों पर वक्त खराब नहीं करना चाहिए। यही बात देशहित में भी है। हालांकि, 2 दिन बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में पीएम किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा; 11 लाख से भी ज्यादा लोगों से अब राशि वसूलने की तैयारी
    Next Article जमशेदपुर: बैंक ऑफ इंडिया से 1.50 करोड़ डकैती करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार, नेपाल भागने के दौरान दबोचे गए

    Related Posts

    विदेश

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में चूक, नो-फ्लाई ज़ोन में घुसा छोटा विमान, फिर…

    July 6, 2025
    विदेश

    एलन मस्क ने ‘अमेरिका पार्टी’ का किया ऐलान

    July 6, 2025
    विदेश

    दुनिया के इस कोने में गाजे-बाजे के साथ मनाया जाता है मौ’त का त्योहार, फैंटेसी कॉफिन्स में होती है विदाई

    July 5, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.