Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 11:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश, बाइडन ने खोली इस्लामाबाद की ‘परमाणु पोल’
    विदेश

    पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश, बाइडन ने खोली इस्लामाबाद की ‘परमाणु पोल’

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया है। उनके बयान से परमाणु हथियार जमा कर रहे पाकिस्तान की पोल एक बार फिर खुल गई है। एक फंडरेजर कार्यक्रम में बाइडन ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश है जिसके पास बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार हैं। बाइडन के बयान पर पाकिस्तानी भड़क गए हैं और खासकर इमरान खान समर्थक इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। पाकिस्तान के पास इस समय करीब 165 परमाणु हथियार हैं लेकिन वह लगातार इनकी संख्या बढ़ा रहा है। बुलेटिन ऑफ अटॉमिक साइंटिस्‍ट की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्‍तान अगर इसी तेजी से परमाणु बम बनाता रहा तो वर्ष 2025 तक उसके पास 200 के करीब एटम बम हो जाएंगे।

    बाइडन ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, ‘आज दुनिया पूरी तरह अलग है। क्या आप में से किसी ने कभी सोचा था कि क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से एक रूसी नेता होगा, जो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी देगा। क्या किसी ने सोचा था कि हम ऐसी स्थिति में होंगे जहां चीन रूस, भारत और पाकिस्तान के सापेक्ष अपनी भूमिका जानने की कोशिश कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि मैंने शी जिनपिंग के साथ दुनिया में किसी भी अन्य व्यक्ति (राष्ट्राध्यक्ष) की तुलना में अधिक समय बिताया है।

    बाइडन ने कहा कि मैंने उनके साथ 78 घंटे से अधिक समय बिताया जिनमें से 68 पिछले 10 साल में व्यक्तिगत रूप से थे। बराक ने यह काम मुझे सौंपा था। मैंने उनके साथ 17 हजार मील की यात्रा की। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो जानते हैं उन्हें क्या चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम इस परिस्थिति से कैसे निपटेंगे? रूस में जो हो रहा है, उसके सापेक्ष हम इसे कैसे संभालेंगे? उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है जिसके पास बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार हैं।

    बाइडन ने कहा कि दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है। लेकिन अमेरिकी के लिए 21वीं सदी की दूसरी तिमाही में बदलाव लाने के लिए बहुत अधिक अवसर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान ने पाकिस्तान में इमरान खान समर्थकों को नाराज कर दिया है। इमरान की करीबी, पीटीआई नेता और पाकिस्तान की पूर्व मंत्री शिरीन मजारी ने कहा कि अपने बयान के लिए बाइडन को पाकिस्तान से माफी मांगनी होगी। न्यूक्लियर यूएस दुनिया के लिए खतरा है क्योंकि आपका परमाणु हथियारों पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा, ‘B52 बॉम्बर ने 2007 में 6 परमाणु बमों के साथ उड़ान भरी थी और घंटों किसी को इसके बारे में पता नहीं चला।’

    Latest news Online news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओडिशा : हनी ट्रैप पर सनसेशनल पॉलिटिक्स, अर्चना की गिरफ्तारी के बाद निशाने पर राज्य की बड़ी हस्तियां
    Next Article झारखंड: दिवाली -छठ पर केवल दो घंटे ही फूटेंगे पटाखे, राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने जारी किया आदेश

    Related Posts

    विदेश

    पीएम मोदी ने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री को दी बधाई, बोले- हमारे रिश्ते…

    October 21, 2025
    विदेश

    पाकिस्तान के हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौ’त, राशिद खान और मोहम्मद नबी ने जताया गुस्सा

    October 18, 2025
    विदेश

    H-1B वीजा फीस पर अमेरिका में घमासान, यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ट्रंप प्रशासन को दी कोर्ट में चुनौती

    October 17, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला उपचुनाव : 17 प्रत्याशी दावेदारी के लिए तैयार, दाखिल किया नामांकन

    October 21, 2025

    धनंजय और अजीत महतो का नाम आंदोलनकारियों की सूची में शामिल करे झारखंड सरकार : देवेंद्रनाथ महतो

    October 21, 2025

    पाकुड़ में DC ने किया जनता दरबार का आयोजन, कहा: समस्याओं का होगा त्वरित समाधान…

    October 21, 2025

    डोरंडा काली पूजा समारोह का रक्षा राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, बोले- यह सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

    October 21, 2025

    मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार का हमला- राजद के दौर में था भय, हमारे शासन में है भरोसा

    October 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.