Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»मनोरंजन»आदिपुरुष का टीजर रिलीज, छा गया प्रभास का ‘राम अवतार’ और सैफ का ‘रावण अवतार’
    मनोरंजन

    आदिपुरुष का टीजर रिलीज, छा गया प्रभास का ‘राम अवतार’ और सैफ का ‘रावण अवतार’

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ‘बाहुबली’ से पैन इंडिया स्टार बन चुके साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ का फैंस के बीच बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज़ बना हुआ है. इस बीच मेकर्स ने आदिपुरुष का टीजर जारी कर दिया है. फिल्म का टीजर रिलीज होते ही हर तरफ छा गया है. खास बात तो ये है कि मेकर्स ने फिल्म का टीजर और ग्रैंड पोस्टर जारी करने के लिए भगवान राम की नगरी अयोध्या को चुना. आज ही प्रभास और कृति सेनन के साथ फिल्म की पूरी टीम अयोध्या पहुंची, जहां मेकर्स ने आदिपुरुष का टीजर जारी किया.

    आदिपुरुष के टीजर में प्रभास का ‘राम अवतार’ देखने को मिल रहा है, जिसे देखते ही फैंस के बीच खुशी की लहर छा गई है. टीजर के जारी होते ही यूजर्स ने अभिनेता के नए लुक पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया. वहीं सैफ अली खान के ‘दशानन’ यानी रावण लुक ने तहलका मचा दिया है.

    आदिपुरुष के टीजर की शुरुआत होती है एक बैकग्राउंड आवाज, प्रभास के रामावतार और जबरदस्त वीएफएक्स के साथ. ‘धस जाए ये धरती या चटक जाए ये आकाश, न्याय के हाथों होकर रहेगा अन्याय का सर्वनाश. आ रहा हूं मैं, आ रहा हूं न्याय के दो पैरों से अन्याय के दस सिर कुचलने. आ रहा हूं अधर्म का विध्वंस करने.’ टीजर का अंत होता है जय श्रीराम, जय श्रीराम राजा राम के साथ.

    सरयू नदी के किनारे एक भव्य कार्यक्रम में मेकर्स ने आदिपुरुष का टीजर जारी किया, जो अब दर्शकों के बीच बवाल मचा रहा है. यूजर्स टीजर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फिल्म के ट्रेलर और फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं. फिल्म के निर्देशक ओम राउत, भूषण कुमार, कृति सेनन और पूरी आदिपुरुष की टीम आज ही इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंची थी.

    #Entertainment news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजज को धमकाने के आरोप में इमरान खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
    Next Article पलामू : नाईट फायरिंग के दौरान आईआरबी का जवान जख्मी, बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    May 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री विजय : फिल्मी पर्दे से सत्ता के शिखर तक का सफर और सैलरी… जानें

    May 10, 2026
    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवार को 35 वोट मिलेंगे, भानु प्रताप शाही का दावा

    June 18, 2026

    नामकुम स्टेशन के पास मिला RPF जवान का सिर कटा शव, तीन दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : प्रदीप प्रसाद और सीपी सिंह ने डाला वोट

    June 18, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी की डिग्री में अजब कारनामा, छात्र का नाम ही कर दिया ट्रांसलेट

    June 18, 2026

    राज्यसभा सीट के लिए मतदान शुरू, विधायकों की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.