Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»जज को धमकाने के आरोप में इमरान खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
    Uncategorized

    जज को धमकाने के आरोप में इमरान खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान के एक मजिस्ट्रेट ने एक महिला जज को धमकाने के एक मामले में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. इसके बाद से उन अटकलों को हवा मिली कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है. आरोप है कि 20 अगस्त को एक रैली में भाषण देते हुए इमरान खान ने अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी.

    इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ राजधानी के मारगल्ला थाने में एक मामला दर्ज किया गया. इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने भी उनके विरूद्ध अवमानना कार्यवाही शुरू की थी. अब उस मामले में एक स्थानीय मजिस्ट्रेट ने पुलिस के अनुरोध पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख खान पर पहले आतंकवाद से संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया था. लेकिन इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर ये आरोप हटा दिए गए थे और मामले को आतंकवाद निरोधक अदालत से सामान्य सत्र अदालत में भेज दिया गया था.

    यह गिरफ्तारी वारंट इमरान खान द्वारा एक हलफनामा पेश करने के कुछ घंटों के भीतर आया है. जिसमें कहा गया था कि उन्होंने महसूस किया था कि उन्होंने 20 अगस्त को राजधानी में एक सार्वजनिक रैली में ‘सीमा रेखा पार कर ली थी.’ हलफनामे में इमरान खान ने अदालत को आश्वासन दिया कि वह भविष्य में ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे किसी भी अदालत और न्यायपालिका, खासकर निचली न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचे.

    उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सुनवाई में उन्होंने अदालत के सामने जो कहा था, वह उसका पूरी तरह से पालन करेंगे. इमरान खान ने कहा कि वह इस संबंध में अदालत को संतुष्ट करने के लिए आगे की कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं. पूर्व पीएम इमरान खान ने ये भी कहा कि अगर जज को लगता है कि उन्होंने ‘लाल रेखा’ पार कर ली है तो वह ‘माफी मांगने को तैयार हैं.’

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले में पुलिसकर्मी शहीद, एक CRPF जवान घायल
    Next Article आदिपुरुष का टीजर रिलीज, छा गया प्रभास का ‘राम अवतार’ और सैफ का ‘रावण अवतार’

    Related Posts

    Uncategorized

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026
    Uncategorized

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Latest Posts

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.