Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म , दो आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    पलामू : पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म , दो आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामूः  पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस ने मामले की जानकारी पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.घटनाक्रम के अनुसार पलामू के एक इलाके की रहने वाली महिला अपने पति से नाराज होकर लातेहार के मनिका के इलाके में अपने मायके जा रही थी. इसी बीच पति बाइक से पत्नी को तलाशते सतबरवा इलाके में पहुंचा. यहां पति ने पत्नी को पैदल जाते देखा तो वह पत्नी को मनाने लगा. तभी पति के साढ़ू का भाई भी मौके पर पहुंच गया. यहां दोनों महिला को मनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी छह युवक आ धमके. ये युवक तीनों को बंधक बनाकर पास के ही स्टोन क्रशर में ले गए.

    आरोपियों ने महिला के बहनोई के भाई की जमकर पिटाई की, जिसके बाद वह बेहोश हो गया. महिला के पति को भी जमकर पीटा. इसी क्रम में सभी छह वहशियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. किसी तरह पति आरोपियों के चंगुल से भागा और दौड़ते हुए पुलिस पेट्रोलिंग टीम के पास पहुंचा और जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है.

    सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. दोनों आरोपी सतबरवा के बकोरिया इलाके के रहने वाले हैं. पीड़ित महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है.

    Jharkhand news Rape
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड स्केटिंग और स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता 2022 सफलतापूर्वक सम्पन्न
    Next Article Ind VS Aus 3rd T20: भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026
    Latest Posts

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.