Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 10:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा: दो किलो अफीम के साथ CRPF जवान समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    चाईबासा: दो किलो अफीम के साथ CRPF जवान समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा: मादक पदार्थ तस्करी करने वाले चार लोगों को 2 किलो अफीम के साथ पकड़ा है. गिरफ्तार लोगों के पास से 2 किलो अफीम के साथ 2 लाख 95 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार लोगों में एक सीआरपीएफ का जवान भी शामिल है. इनकी गिरफ्तारी चक्रधरपुर थाना क्षेत्र से हुई है, पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है. जो सीआरपीएफ का जवान गिरफ्तार हुआ है उसका नाम रवि कुमार है और जालंधर पंजाब में पदस्थापित है. इस समय वो अफीम की तस्करी के लिए चक्रधरपुर आया हुआ था. चक्रधरपुर पुलिस ने रवि कुमार के अलावा पंजाब फाजिल्का जिला के बलबीर चंद, टेबो थाना क्षेत्र के फ्रांसिस लुगुन और खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र के बुधुवा पूर्ती को गिरफ्तार किया है.

    पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा चक्रधरपुर में ड्रग्स की खरीद बिक्री की जाने वाली है. इस सूचना के आलोक में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल के द्वारा जांच के क्रम में सोनुवा चक्रधरपुर रोड में पदमपुर के पास कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में सामान की लेन-देन करते हुए देखा गया. तब पुलिस टीम द्वारा घेरांबदी कर सदिग्ध लेन-देन करने वाले चार व्यक्तियों को पकड़ लिया गया.

    पकड़ाये चारों व्यक्तियों का सक्षम दंडाधिकारी के सामने तलाशी के क्रम में 02 किलो अफीम जैसा मादक पदार्थ, 2 लाख 95 हजार रुपया नकद, एक इलेक्ट्रिक तराजू एवं अन्य सामान बरामद हुआ. पूछताछ के क्रम में पकड़े गए रवि कुमार और बलवीर चंद द्वारा बताया गया कि वो लोग फ्रांसिस लुगुन और जोहन बोदरा से अफीम की खरीद कर पंजाब और दिल्ली ले जाकर बेचते हैं. इस संदर्भ में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

    जब्त सामानों की विवरणीः 

    1. अफीम करीब 02 किलो, 2. नकद 2 लाख 95 हजार रुपया, 3. मोबाइल फोन 04 (चार), 4. इलेक्ट्रिक तराजू 01 (एक), 5. ATM कार्ड- 11, 6. चेकबुक 01 बंडल, 7. क्रेडिट कार्ड 02 (दो). इस छापेमारी दल में चक्रधरपुर थाना पुलिस के पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में सुरक्षबलों और जेजेएमपी के बीच मुठभेड़, राइफल व 485 राउंड जिंदा गोली जप्त
    Next Article चीन बस दुर्घटना में 27 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025
    जमशेदपुर

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025
    खूंटी

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025

    डीसी कंचन सिंह की छलकी ममता, मंदिर में जख्मी पड़े बच्चे का तुरंत कराया इलाज

    July 4, 2025

    कोयला क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट का समापन, बोकारो बना ओवरऑल चैंपियन

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.