Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 3:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहार : पिकअप वाहन पर लदे 65 पेटी प्रतिबंधित दवाएं जब्त, चालक गिरफ्तार
    झारखंड

    लातेहार : पिकअप वाहन पर लदे 65 पेटी प्रतिबंधित दवाएं जब्त, चालक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार। एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के कारी माटी गांव के निकट सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक पिक अप वाहन पर लदे 65 पेटी प्रतिबंधित ऑनरेक्स सिरप जब्त करने में सफलता पाई। पुलिस ने इस दौरान वाहन चालक विशेश्वर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वाहन चालक चतरा जिले के नवादा गांव का रहने वाला है। चालक बालूमाथ से प्रतिबंधित दवाओं को वाहन में लोड कर रांची की ओर जा रहा था।

    इस संबंध में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित दवाओं से लदा एक वाहन गुजरने वाली है। इसी सूचना पर पुलिस की एक टीम बनाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाई गई, जहां चेकिंग अभियान के दौरान दवाओं से लदा एक पिक अप वाहन को पकड़ा गया। दवाओं के संबंध में जब चालक से पूछा गया तो चालक कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पाया और ना ही दवाओं के कागजात ही दिखाया। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और दवाओं को जप्त कर लिया। बाद में जप्त दवाओं की जांच ड्रग इंस्पेक्टर से कराई गई तो पता चला कि उक्त दवा सरकार के द्वारा प्रतिबंधित है।

    एसपी ने कहा कि दवाओं के इस रैकेट में कौन-कौन से लोग शामिल हैं ।इसकी छानबीन पुलिस के द्वारा की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बरामद दवाओं की कीमत खुले मार्केट में 12 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है। बताया जाता है कि उक्त दवाओं का उपयोग नशे के आदि लोग नशीली पदार्थ के रूप में करते हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट का निर्देश, नेत्रहीन रेप पीड़ित के होने वाले बच्चे के नाम सरकार 10 लाख करे फिक्स डिपॉजिट
    Next Article पलामू : अनियंत्रित जीप खेत में पलटी, महिला समेत दो की मौत

    Related Posts

    जामताड़ा

    JMM कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला, विरोध में लगाए नारे

    July 3, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, अंदर मौजूद थे 29 बच्चे

    July 3, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में भी अब रहेगी NDRF की यूनिट, रांची से बुलाने का झंझट हुआ खत्म…

    July 3, 2025
    Latest Posts

    JMM कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला, विरोध में लगाए नारे

    July 3, 2025

    चाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, अंदर मौजूद थे 29 बच्चे

    July 3, 2025

    जमशेदपुर में भी अब रहेगी NDRF की यूनिट, रांची से बुलाने का झंझट हुआ खत्म…

    July 3, 2025

    ओरमांझी के बिरसा जैविक उद्यान में हाइब्रिड शेर ‘शशांक’ की मौत, पेट में कैंसर निकला कारण

    July 3, 2025

    कंबाइंड सिविल सर्विसेज परीक्षा की मेरिट लिस्ट रद्द करने की याचिका को हाई कोर्ट ने किया खारिज

    July 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.