Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सोरेन सरकार आज सदन में हासिल करेगी विश्वास मत, BJP ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
    झारखंड

    सोरेन सरकार आज सदन में हासिल करेगी विश्वास मत, BJP ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में फैसले को लेकर असमंजस्यता के बीच आज सोमवार को विधानसभा के विस्तारित मॉनसून सत्र की एकदिवसीय बैठक बुलायी गयी है. विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने बताया कि सदन के नेता की ओर से उन्हें यह सूचित किया गया है कि राज्य मंत्रिमंडल सदन में विश्वास मत हासिल करना चाहती है.

    झारखंड के मुख्यमंत्री के विधायक के रूप में बने रहने को लेकर जारी भ्रम के बीच हेमंत सोरेन सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव रखेंगे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. विधानसभा सचिवालय द्वारा विधायकों को भेजे गए पत्र के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत प्रस्ताव लाने की इच्छा जाहिर की है.

    संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. हमारे प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्होंने हमें एक या दो दिन में स्थिति साफ करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ. इसलिए हम विधानसभा में अपनी बात रखेंगे और बहुमत साबित करेंगे.

    बीजेपी ने विश्वास मत पेश करने को लेकर उठाया सवाल 

    सोमवार को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाई गई है. इस सत्र में विपक्ष की क्या भूमिका होगी, राज्य सरकार ने क्यों विशेष सत्र बुलाया है, इन सवालों के जवाब में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एवं चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सरकार पहले यह बताएं कि उनसे किसने विश्वास मत साबित करने की मांग की है. पूर्ण विश्वास मत प्राप्त कर सत्ता में आने वाली हेमंत सोरेन की सरकार को आखिर ऐसी क्या आवश्यकता पड़ी कि उसे फिर से अपना विश्वास मत साबित करना पड़ रहा है.

    अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज राज्य में अव्यवस्था फैली हुई है. दलितों की जमीन लूटी जा रही है, महिलाएं असुरक्षित है, जगह-जगह अपराधिक घटनाएं हो रही है, मुख्यमंत्री खुद भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं, मुख्यमंत्री के खिलाफ कोर्ट और आयोग में कई मामले चल रहे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री अपनी सरकार को बचाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है. बता दें, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सदन में अपनी रणनीति तैयार करने के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : दामोदर नदी में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत, नहाने के दौरान हादसा हुआ
    Next Article विधायकों संग विधानसभा के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री सोरेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.