Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 3:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची: झारखंड का इस्लामीकरण कर रही है हेमंत सोरेन सरकार, हम ऐसा नहीं होने देंगे: BJP
    झारखंड

    रांची: झारखंड का इस्लामीकरण कर रही है हेमंत सोरेन सरकार, हम ऐसा नहीं होने देंगे: BJP

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. झारखंड के स्कूलों के नाम में उर्दू शब्द जोड़ने और रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दिये जाने के मामले पर बीजेपी नेता ने हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया गया है. दरअसल विपक्षी दल के मुख्य सचेतक बिरंचि नारायण ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार झारखंड का इस्लामीकरण करने में लगी हुई है. लेकिन, बीजेपी ऐसा होने नहीं देगी. हम लोग इस मामले को मानसून सत्र में सदन के पटल पर रखेंगे.

    उन्होंने कहा कि जब से सरकार आई है तब से सरकारी विद्यालयों के आगे उर्दू लिखा जा रहा है. वहीं दूसरी ओर रविवार छोड़कर शुक्रवार को स्कूल में छुट्टियां दी जा रही है. आखिर सरकार चाहती क्या है? सरकार के इस रवैये के खिलाफ सदन में हमलोग अपनी बात रखेंगे. बता दें, बिरंचि नारायण ने यह बातें झारखंड विधानसभा सत्र शुरू होने के एक दिन पहले यानि गुरुवार को विधायक दल की बैठक के बाद कही.

    वहीं बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि पूरे झारखंड में सुखाड़ की स्थिति बनी हुई है लेकिन, राज्य सरकार इस ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दे रही है. वहीं दूसरी ओर पूजा सिंघल और पंकज मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच मामले में हेमंत सरकार की मिलीभगत सामने देखने को मिल रही है.

    दरअसल झारखंड में उर्दू विद्यालय को लेकर विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार को घेरने की पूरी तरह रणनीति बनाई है. बता दें, झारखंड विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है. आज पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन स्थगित कर दिया जाएगा.

    झारखंड के इन मुद्दों को सदन में उठा सकती है BJP

    बिरंचि नारायण ने कहा कि सरकार जांच तो कर रही है लेकिन आखिर इतना विलंब क्यों हुआ और स्कूलों के नाम के साथ उर्दू क्यों लिखा गया? इसके साथ ही बीजेपी राज्य सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेरने का काम कर सकती है.

    दरअसल झारखंड में सुखा की स्थिति उत्पन्न होने के बाद भी राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं किए जाने के मुद्दे को बीजपी सदन में उठा सकती है. इसके साथ ही बीजेपी महिला दरोगा की हत्या, गोवंश तस्करी, बालू उत्खनन, भ्रष्टाचार और ईडी के मामले को लेकर भी हेमंत सरकार पर हमला करने के मूड में है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखरकई नदी में 3 साल की बच्ची डूबी, NDRF की टीम आज खोजेगी शव
    Next Article अमेज़न जंगल के बीच से हाई-वे बनाएगी ब्राज़ील सरकार, लाखों पेड़ों के कटने की आशंका

    Related Posts

    झारखंड

    ‘पारसनाथ की सबसे ऊंची चोटी पर बने दिशोम गुरू की प्रतिमा’, विधानसभा में जयराम महतो ने की मांग

    August 22, 2025
    जमशेदपुर

    मणिपाल मेडिकल कॉलेज के छात्र ने की आत्मह’त्या, हॉस्टल रूम में जहर खाकर दी जान…

    August 22, 2025
    चाईबासा

    बिजली के खंभे पर गिरा ठनका और छह की चली गयी जान… जानें कैसे

    August 22, 2025
    Latest Posts

    श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार… जानें क्यों

    August 22, 2025

    ‘पारसनाथ की सबसे ऊंची चोटी पर बने दिशोम गुरू की प्रतिमा’, विधानसभा में जयराम महतो ने की मांग

    August 22, 2025

    मणिपाल मेडिकल कॉलेज के छात्र ने की आत्मह’त्या, हॉस्टल रूम में जहर खाकर दी जान…

    August 22, 2025

    SC का SIR पर बड़ा फैसला- चुनाव आयोग वोटर लिस्ट के 11 स्वीकार्य दस्तावेजों में शामिल करे आधार कार्ड

    August 22, 2025

    बिजली के खंभे पर गिरा ठनका और छह की चली गयी जान… जानें कैसे

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.