खरकई नदी में 3 साल की बच्ची डूबी, NDRF की टीम आज खोजेगी शव

जमशेदपुर: शास्रीनगर ब्लॉक नंबर तीन में रहने वाले सुरक्षाकर्मी कृष्ण नंद वर्मा की बेटी अनन्या (3 वर्ष) गुरुवार की दोपहर करीब 1.45 बजे खरकई नदी में डूब गई।

वह पड़ोस की अपने एक सहेली के साथ नदी किनारे खेल रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह नदी में जा गिरी। देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची को नदी में खोजा गया।

शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम बच्ची को खोजने के लिए जमशेदपुर आएगी।

इससे पहले बेटी के नदी में डूबने की खबर पर उसकी मां बच्ची को खोजने नदी में कूद गई। वह भी नदी के बहाव में बहने लगी लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया।