Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Oct, 2025 ♦ 9:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»रांची : भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच : भारत की दक्षिण अफ्रीका पर ऐतिहासिक क्लीन स्वीप
    खेल

    रांची : भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच : भारत की दक्षिण अफ्रीका पर ऐतिहासिक क्लीन स्वीप

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : भारत ने निर्मम अंदाज में दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और अंतिम टेस्ट में चौथे ही दिन मंगलवार को सुबह पारी और 202 रन के रिकॉर्ड अंतर से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप कर ली। भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह पहली क्लीन स्वीप है।
    दक्षिण अफ्रीका ने कल के आठ विकेट पर 132 रन से आगे खेलना शुरू किया और भारत ने उसके शेष दो विकेट निकलने के लिए मात्र 11 मिनट का समय लगाया। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी मारी 133 रन पर सिमट गयी। पदार्पण टेस्ट खेल रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम ने शेष दो विकेट लगातार गेंदों पर निकालकर जीत भारत की झोली में डाल दी।
    भारत ने सवा तीन दिन में ही मैच को समाप्त कर दिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। भारत ने इससे पहले पुणे में दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराया था। भारत की अपनी यह सबसे बड़ी छठी जीत है।
    तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले ओपनर रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच के साथ साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। भारत की आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में यह लगातार पांचवीं टेस्ट जीत है और उसके अब 240 अंक हो गए हैं। भारत को इस मैच में जीत से 40 अंक मिले। दक्षिण अफ्रीका का चैंपियनशिप में अभी खाता नहीं खुला है।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : भीषण सड़क दुर्घटना में 3 महिलाओं की मौत
    Next Article आईएनएक्स मीडिया केस: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे

    Related Posts

    खेल

    बिहार रणजी ट्रॉफी 2025-26 : साकिबुल गनी बने कप्तान, पटना में 15 अक्टूबर से शुरू होंगे मुकाबले

    October 13, 2025
    खेल

    महिला विश्व कप 2025 : ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा- ऐसी चीजें क्रिकेट में होती रहती हैं

    October 13, 2025
    खेल

    भारत VS वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट: चौथे दिन का खेल शुरू, वेस्टइंडीज पर पारी की हार का खतरा बरकरार

    October 13, 2025
    Latest Posts

    रांची उपायुक्त के जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई, नागरिकों की समस्याओं का हुआ समाधान

    October 13, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, केंद्रीय से लेकर राज्य के दिग्गज नेता मैदान में

    October 13, 2025

    लालू पर लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई की कार्रवाई चिंताजनक : झामुमो

    October 13, 2025

    प्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बम बरामद

    October 13, 2025

    बेलतू नरसंहार और आतंक का सूत्रधार सुनील गंझू अब पुलिस की गिरफ्त में, ग्रामिणों को सिर काट खेला था फुटबॉल

    October 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.