Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 4:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा, राष्ट्रपति चुनाव विचारधारा की लड़ाई
    झारखंड

    यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा, राष्ट्रपति चुनाव विचारधारा की लड़ाई

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में कोई व्हिप नहीं होता है। ये गुप्त मतदान के माध्यम से होता है। संविधान के महान निर्माताओं ने गुप्त मतदान की विधि इसीलिए तैयार की थी ताकि राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने वाले सदस्य पार्टी के निर्णय से बाध्य होने की बजाए स्वतंत्र रूप से अपने अंतरात्मा की आवाज सुनें।

    सिन्हा शनिवार को होटल बीएनआर में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ही हमारे संविधान में इकलौता पद है जो पूरे देश स्तर पर लड़ा जाता है लेकिन आज इस चुनाव ने अभियान का रूप ले लिया है। अब यह लड़ाई पहचान की नहीं बल्कि विचारधारा की हो गयी है।

    उन्होंने कहा कि भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव बेहद मुश्किल समय में हो रहा है। हमारे गणतंत्र को संविधान के लिए इससे पहले कभी भी एक साथ इतने खतरों का सामना नहीं करना पड़ा। संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम की सबसे अनमोल देन थी, हर दिन नए खतरों का सामना कर रही है।

    सिन्हा ने कहा कि सत्ताधारी दल को सत्ता पर कब्जा करने एवं अपनी ताकत बढ़ाने के लिए संविधान के मूल्यों, आदर्शों और अवरोधों का उल्लंघन करने में कोई शर्म या संकोच नहीं हो रहा है। विपक्षी दलों में दलबदल करवाने और उनके द्वारा चलाई जा रही राज्य सरकारों को गिराने के लिए ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग जैसी एजेंसियों और यहां तक कि राज्यपाल कार्यालय का भी बेशर्मी से दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके लिए बेहिसाब धन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन के अपने लंबे करियर में मैंने कभी भी ”ऑपरेशन लोटस” को लोकतंत्र के लिए इतना खतरनाक नहीं देखा। अगर निकट भविष्य में झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए इसी तरह की गंदी रणनीति अपनाई जाए तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह से मिसमैनेज्ड है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के मूल्य में सबसे बड़ी गिरावट वर्तमान प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान हुई है। जो रुपया 2014 में 58.44 का था आज 80.05 तक पहुंच गया है। ये और गिर सकता है। अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि ने आम लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है।

    उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भारत को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है जो संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करे। साथ ही सवाल किया कि क्या भारत में एक मौन राष्ट्रपति होना चाहिए? क्या भारत में रबर-स्टांप राष्ट्रपति होना चाहिए? क्या भारत के अगले राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री की रक्षा करनी चाहिए या संविधान की रक्षा करनी चाहिए?

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : 60 वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article साहिबगंज : अवैध संबंध को लेकर मारपीट में पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार

    Related Posts

    कोडरमा

    कोडरमा में पिकनिक और वाटर एडवेंचर का आनंद, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बना मुख्य आकर्षण

    November 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में पार्किंग और ऑटो स्टैंड की नई व्यवस्था, निगम ने जारी की पूरी सूची

    November 21, 2025
    जमशेदपुर

    सोमेश चंद्र सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- क्षेत्र का विकास प्राथमिकता

    November 21, 2025
    Latest Posts

    कोडरमा में पिकनिक और वाटर एडवेंचर का आनंद, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बना मुख्य आकर्षण

    November 21, 2025

    रांची में पार्किंग और ऑटो स्टैंड की नई व्यवस्था, निगम ने जारी की पूरी सूची

    November 21, 2025

    सोमेश चंद्र सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- क्षेत्र का विकास प्राथमिकता

    November 21, 2025

    दुबई एयर शो में भारतीय तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट की स्थिति अस्पष्ट

    November 21, 2025

    बिहार में वोट चोरी कर सरकार बनाई गई : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.