Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से पूर्व रातू रोड के लिए बने ठोस ट्रैफिक प्लान : संजय सेठ
    झारखंड

    एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से पूर्व रातू रोड के लिए बने ठोस ट्रैफिक प्लान : संजय सेठ

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सांसद संजय सेठ ने रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से पूर्व एक बेहतर ट्रैफिक प्लान बनाने और वैकल्पिक मार्गों को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।

    अपने पत्र में श्री सेठ ने आज कहा है कि यह बहुत ही हर्ष की बात है कि राजधानी रांची के रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर का सपना पूरा होने वाला है। प्रधानमंत्री ने 2 दिन पूर्व देवघर में इस कार्य का शिलान्यास किया, जिसमें आप भी उपस्थित रहे। इस एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए 26 महीने की समय सीमा तय की गई है। रांची में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण एक ऐसी योजना है, जिसकी प्रतीक्षा इस क्षेत्र की जनता वर्षों से कर रही थी।

    सांसद ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से पूर्व हमें रातू रोड में कुछ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी ताकि इस कॉरिडोर का निर्माण निर्बाध रूप से हो सके। इसके लिए सबसे आवश्यक है कि ट्रैफिक का एक ठोस मास्टर प्लान बनाया जाए ताकि इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को ट्रैफिक के संबंधित किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। चूंकि इस रोड पर प्रतिदिन लाखों की आबादी गुजरती है। ऐसे में यह आवश्यक है कि हम ठोस ट्रैफिक प्लान बनाएं ताकि एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के कारण हम लोगों को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

    सांसद ने मुख्यमंत्री को सुझाव देते हुए कहा है कि इटकी रोड से चापूटोली सड़क का चौड़ीकरण और देवी मंडप रोड- इंद्रपुरी-कांके रोड को जोड़ने वाली सड़क का बेहतर तरीके से उन्नयन कर रातू रोड पर ट्रैफिक के दबाव को कम कर सकते हैं। जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त नई संभावनाओं को तलाशने पर भी हम सबको विचार करना चाहिए।
    सांसद ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से पूर्व रातू रोड में स्थित बिजली के तार और पोल की शिंिफ्टग जरूरी होगी ताकि एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

    सांसद श्री सेठ ने विश्वास जताया है कि यह सारे कार्य संपन्न कराकर, हम रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
    उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की कृपा करें ताकि जल्द से जल्द एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो और निर्बाध रूप से पूर्ण हो सके।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकबूतरबाजी के मामले में गायक दलेर मेहंदी गिरफ्तार, पटियाला कोर्ट ने भेजा जेल
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन 10 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने की तैयारी की समीक्षा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.