Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jul, 2025 ♦ 2:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»छत्तीसगढ़ : बीजापुर में नक्सलियों ने सरपंच को घर से उठाकर ले गए और गला रेतकर मार डाला
    देश

    छत्तीसगढ़ : बीजापुर में नक्सलियों ने सरपंच को घर से उठाकर ले गए और गला रेतकर मार डाला

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की कायरना करतूत फिर सामने आई है। माओवादियों ने एक नक्सल प्रभावित गांव के सरपंच की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी की शंका में वारदात को अंजाम दिया है। दर्जनभर सशस्त्र माओवादी आधी रात को गांव आए थे और सरपंच को घर से उठाकर जंगल लेकर चले गए। सरपंच की हत्या कर माओवादी चले गए। घटना जिले के तोयनार थाना क्षेत्र का है।

    मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के मोरमेड गांव में मंगलवार-बुधवार की रात दर्जनभर नक्सली आ धमके। माओवादी सरपंच पतिराम कुडियम के घर पहुंचे। उस समय पतिराम घर पर सो रहा था। नक्सलियों ने सरपंच को अपने साथ चलने को कहा। परिजनों ने पतिराम कुड़ियम को नहीं ले जाने का आग्रह किया, तब माओवादियों ने परिजनों को बंदूक के बल पर धमकाया। बताया जाता है कि गांव में विकास कार्य कराए जाने से माओवादी नाराज थे और कई दिनों से नक्सलियों के निशाने पर था। मुखबिरी की शंका में नक्सलियों द्वारा सरपंच को कई बार धमकी भी दी गई थी।

    रात में दर्जनभर सशस्त्र माओवादी रतिराम के घर पहुंचे आए। उस समय रतिराम अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। नक्सलियों ने रतिराम को उठाया और अपने साथ लेकर चले गए। गांव से लगे जंगल में लेकर जाकर सरपंच का धारदार हथियार से गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली शव को वहीं छोड़कर चले गए। माओवादियों की इस हरकत से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का बल गांव के लिए निकला है। सूत्रों के मुताबिक नक्सली लगातार मृतक के परिवार को टार्गेट करते आए हैं। इससे पहले भी परिवार के 2 लोगों की हत्या नक्सली कर चुके हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की मोबाइल के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार
    Next Article बोकारो : पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दमन विरोधी सप्ताह के दौरान निकले थे सर्च अभियान में

    Related Posts

    देश

    छत्तीसगढ़ शराब मामला में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने किया गिरफ्तार

    July 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल के घर पहुंचा प्रवर्तन निदेशालय, ट्वीट कर बोले- ED आ गई!

    July 18, 2025
    देश

    साउथ स्टार विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती, डेंगू के चलते बिगड़ी तबीयत

    July 17, 2025
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को झटका : लैंड फॉर जॉब मामले में ट्रायल पर रोक से इनकार

    July 18, 2025

    कृषि मंत्री ने भूमि संरक्षण कार्यालय और लाह केंद्र का किया औचक निरीक्षण, योजनाओं को तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश

    July 18, 2025

    झारखंड पुलिस का नक्सल मामले में वर्ष 2025 रहा उपलब्धियों से भरा, 17 नक्सली ढेर व 10 आत्मसमर्पण और 197 गिरफ्तार

    July 18, 2025

    छत्तीसगढ़ शराब मामला में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने किया गिरफ्तार

    July 18, 2025

    कांव नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौ’त

    July 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.