Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Nov, 2025 ♦ 3:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आय से अधिक संपत्ति मामले में बिहार के ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के पटना-गया-रांची के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 4 करोड़ कैश, 2.5 किलो चांदी, आधा किलो सोना बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    आय से अधिक संपत्ति मामले में बिहार के ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के पटना-गया-रांची के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 4 करोड़ कैश, 2.5 किलो चांदी, आधा किलो सोना बरामद

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के घर से शनिवार को करीब 4 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया है। पटना में पोस्टेड ड्रग इंस्पेक्टर के 5 ठिकानों पर सुबह से निगरानी अन्वेषण ब्यूरो एक साथ छापेमारी कर रही है।

    पटना के सुल्तानगंज स्थित मलेरिया ऑफिस, इसी इलाके में स्थित इनका घर, पटना के ही गोला रोड में इनका प्राइवेट ऑफिस, गया में फ्लैट और प्राइवेट फार्मेसी कॉलेज शामिल है। इन सभी ठिकानों पर निगरानी की अलग-अलग टीम मौजूद है और कागजात से लेकर काफी कुछ खंगाल रही है।

    सुल्तानगंज के घर से अब तक काफी कुछ मिला है। जांच टीम से मिले डिटेल्स के अनुसार, यहां से अब तक ढाई किलो चांदी और आधा किलो से अधिक सोना की ज्वेलरी मिली है। हालांकि, इसमें कुछ ज्वेलरी जितेंद्र कुमार के भाई की पत्नी के भी हैं।

    पटना के ही ईस्ट बोरिंग कैनाल रोड में जितेंद्र कुमार ने एक फ्लैट खरीदा है। इन्होंने दूसरा फ्लैट झारखंड की राजधानी रांची में खरीदा है। जांच टीम का दावा है कि काली कमाई के जरिए अर्जित की गई चल-अचल संपत्तियों से जुड़े और भी कागजात मिल सकते हैं। इसके बारे में काफी खुलासा हो सकता है। उनका सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

    बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार अपने पद का दुरुपयोग कर रहे थे। आरोप है कि सरकारी नौकरी करते हुए इन्होंने जमकर भ्रष्टाचार किया है। इनके खिलाफ राज्य सरकार के पास लगातार शिकायतें आ रही थी। इसके बाद ही मामला निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को सौंपा गया। फिर एक टीम बनाकर जितेंद्र कुमार के ऊपर लगे आरोपों की जांच कराई गई। इसमें इनके खिलाफ काफी सबूत मिले। काली कमाई का मामला सही पाया गया। फिर निगरानी थाने में ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में 2 करोड़ से अधिक की FIR दर्ज की गई। शनिवार को 5 अलग-अलग टीम बनाई गई और फिर सुबह से छापेमारी शुरू की गई।

    Bihar news Crime news Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंडरा बाजार समिति स्थित कॉउटिंग सेंटर पर सुबह 8 बजे से मतगणना, रुझान 9.30 बजे तक आने की संभावना
    Next Article बैंक अनावश्यक आवेदन अस्वीकृत ना करें : उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    तदाशा मिश्रा बनी झारखंड की पहली महिला DGP, ग्रहण किया पदभार, क्या बोलीं… देखें

    November 7, 2025
    बिहार

    डिप्टी CM विजय सिन्हा पर कल क्यों हुआ हमला… जानिए

    November 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा आज संभालेंगी कमान, झुमरा पहाड़ पर चलाया था तगड़ा अभियान

    November 7, 2025
    Latest Posts

    रांची में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति का उत्सव

    November 7, 2025

    अवैध बालू खनन विरोध पर युवक की कुचलकर ह’त्या, ग्रामीणों में आक्रोश

    November 7, 2025

    दवा समझकर कीटनाशक खाया, 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौ’त

    November 7, 2025

    CM हेमंत सोरेन से नवनियुक्त प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने की शिष्टाचार भेंट

    November 7, 2025

    अहमदाबाद AI हादसा में केंद्र और DGCA से जवाब तलब, SC ने पायलट के पिता से कहा- बेटा दोषी नहीं

    November 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.