Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बैंक अनावश्यक आवेदन अस्वीकृत ना करें : उपायुक्त
    झारखंड

    बैंक अनावश्यक आवेदन अस्वीकृत ना करें : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • उपायुक्त ने की केसीसी की समीक्षात्मक बैठक

    रांची। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं अन्य कृषकों को शत् प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित किये जाने के लिए शनिवार को उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में सभी बैंकों के लिए जिला स्तर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सभी बैंकों के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में केसीसी आवेदन पत्र संग्रहण एवं स्वीकृति से संबंधित समीक्षा की गयी।

    प्रखंड, बैंक और शाखावार प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश

    बैठक के दौरान समीक्षा करते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने पाया कि प्रखंड द्वारा बैंकों को उपलब्ध कराए गए आवेदन और बैंकों से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार आवेदन पत्र प्राप्ति में भिन्नता है। इस पर उपायुक्त द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों को प्रखंड एवं बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रखंडवार, बैंकवार और ब्रांचवार भेजे गए आवेदन पत्र को रिकंसाइल करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    बैंक अनावश्यक आवेदन अस्वीकृत ना करें : उपायुक्त

    समीक्षा के दौरान ज्यादा संख्या में केसीसी लिए आवेदन पत्र अस्वीकृत किए जाने पर उपायुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त की। जिन बैंकों द्वारा ज्यादा आवेदन पत्र रिजेक्ट किए गए हैं उन बैंकों को उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि जब तक स्ट्रांग रीजन ना हो आवेदन रिजेक्ट ना करें। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्रों में जो कमियां पाई जाती हैं, उसे वर्गीकृत करें ताकि उनका अनुपालन प्रखंड स्तर से कराया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि आवेदन पत्रों में जो कमियां पाई जाती है उसका अलग से नोट बनाकर प्रखंड को दें ताकि केसीसी के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।

    बैंकों को प्रखंडवार समीक्षा कर प्रतिवेदन देने का निदेश

    उपायुक्त छवि रंजन ने बैंकों को निर्देश दिया प्रखंडवार समीक्षा कर कितने आवेदन प्राप्त हुए, कितने स्वीकृत हुए, कितने अस्वीकृत हुए और अस्वीकृत करने का कारण क्या रहा, इससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि एक लाख से कम केसीसी के लिए किसी प्रकार की एलपीसी की जरूरत नहीं। उन्होंने बैंकों से कहा कि जिनका आवेदन एक लाख से नीचे का है। उनसे एलपीसी की मांग ना करते हुए आवेदन स्वीकृत करें।

    उपायुक्त द्वारा सभी बैंकों को प्रखंडवार, शाखावार समीक्षा कर लंबित आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी बैंक प्रखंड स्तर पर होने वाली बैठक में अपने प्रतिनिधि को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दें ताकि जल्द से जल्द प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया जा सके।

    उपायुक्त द्वारा पूर्व में गठित की गई पंचायत स्तरीय टीम को फिर से सक्रिय करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया। उन्होंने कहा कि अभियान प्रारंभ करते हुए ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करें। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्देश दिया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआय से अधिक संपत्ति मामले में बिहार के ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के पटना-गया-रांची के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 4 करोड़ कैश, 2.5 किलो चांदी, आधा किलो सोना बरामद
    Next Article रांची : पशु तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 13 पशु सहित पिकअप वैन बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.