Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»ओलम्पिक क्वालीफायर्स में हॉकी टीमों की कप्तानी मनप्रीत और रानी को
    खेल-सिनेमा

    ओलम्पिक क्वालीफायर्स में हॉकी टीमों की कप्तानी मनप्रीत और रानी को

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली : ओड़िशा के भुवनेश्वर में एक और दो नवंबर को होने वाले महत्वपूर्ण ओलम्पिक क्वालीफायर्स के लिए भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों की कप्तानी क्रमशः मनप्रीत सिंह और रानी को सौंपी गयी है।

    हॉकी इंडिया ने एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के लिए 18 सदस्यीय पुरूष और महिला टीमों की घोषणा की। पुरूष टीम की कप्तानी मनप्रीत करेंगे और फारवर्ड एसवी सुनील उपकप्तान होंगे। महिला टीम की कप्तान रानी होंगी और उपकप्तान गोलकीपर सविता होंगी।

    विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर की पुरुष टीम भारत का सामना 22वीं रैंकिंग के रूस से होगा जबकि नौंवीं रैंकिंग की भारतीय महिला टीम का मुकाबला 13वीं रैंकिंग के अमेरिका से होगा।

    क्वालीफायर में दो मैच होंगे और कुल अंकों के आधार पर विजेता का फैसला होगा। जीतने पर तीन अंक और ड्रा पर एक अंक मिलेगा। यदि अंक बराबर रहते हैं तो गोल औसत देखा जाएगा। यदि तब भी मामला बराबर रहता है तो शूट आउट का सहारा लिया जाएगा।

    विजेता का 2020 टोक्यो ओलंपिक में स्थान सुनिश्चित होगा। ओलम्पिक का हॉकी टूर्नामेंट 2020 में 25 जुलाई से सात अगस्त तक होगा।

    पुरूष टीम : मनप्रीत सिंह (कप्तान), पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुरेंदर कुमार, गुरिंदर सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, अमित रोहिदास, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, ललित कुमार उपाध्याय, एसवी सुनील, मनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह और सिमरनजीत सिंह।

    महिला टीम : रानी रामपाल (कप्तान), सविता, रजनी इतिमारपू, दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, रीना खोखर, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरंबम, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, नमिता टोप्पो, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, नवजोत कौर और शर्मिला देवी।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआलिया भट्ट अभिनीत संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ अगले साल रिलीज होगी
    Next Article स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है आंवला, जानें क्या है इसके फायदे

    Related Posts

    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.