Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग : विधायक ने मनीष जायसवाल ने अमृतनगर और रेवार ग्राम की 350 महिलाओं को साड़ी भेंटकर किया सम्मान
    झारखंड

    हजारीबाग : विधायक ने मनीष जायसवाल ने अमृतनगर और रेवार ग्राम की 350 महिलाओं को साड़ी भेंटकर किया सम्मान

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2019No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • कहा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित है भाजपा सरकार

    हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को अहले सुबह से देर दोपहर तक सदर प्रखंड स्थित अमृतनगर, पौता और गुरहेत पंचायत के कई गांवों का सघन दौरा दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए| इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम अमृतनगर पंचायत स्थित छोटा अमृतनगर शिवमंदिर प्रांगन में जन- चौपाल लगाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी साथ ही लोगों के आग्रह पर निर्माणाधीन शिव मंदिर में भगवान् शिव की प्रतिमा और टाइल्स देने की घोषणा की| यहाँ छोटा अमृतनगर गाँव से जुटे 80 महिलाओं के बीच उनके सम्मान में साड़ी का वितरण किया| स्थानीय लोगों ने यहाँ पंहुचने पर विधायक श्री जायसवाल का गाजे- बाजे के साथ फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया| यहाँ से लार्ड कृष्णा +2 हाई स्कूल, अमृतनगर पंहुचे जहाँ विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका और बच्चों ने आकर्षक अंदाज में स्कूली बैंड के साथ उनका बुके देकर भव्य स्वागत किया| यहाँ विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष उन्होंने आराधना भी की| स्कूल में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की आप अपने अंतर्निहित पूर्णतया को अभिव्यक्त करें और भविष्य के समाज में अपना बेहतर योगदान दे| आने वाले भविष्य के निर्माता और कर्णधार आपही है| आपही को समाज और देश चलाना है तो इसके लिए आपको अपने अन्दर की क्षमता को प्रदर्शित करते हुए मानवता और इंसानियत को बढ़ावा देकर अभी से ही कार्य करने की आवश्यकता है |

    विधायक श्री जायसवाल यहाँ से पौता पंचायत स्थित ग्राम चंदवार पंहुचे जहाँ स्थानीय सांसद प्रतिनिधि रंधीर पाण्डेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गर्मजोशी से फुल- माला पहनाकर भव्य स्वागत किया| तत्पश्चात विधायक श्री जायसवाल गुरहेत पंचायत स्थित रेवार ग्राम पंहुचे और यहाँ प्राथमिक विद्यालय रेवार के प्रांगन में ग्रामीणों संग जन- चौपाल लगाकर भाजपा सरकार और अपने पांच साल की उपलब्धियों को रखा| यहाँ रेवार ग्राम की कुल 270 महिलाओं के बिच उनके सम्मान में साड़ी का वितरण किया| मौके पर विधायक श्री जायसवाल ने कहा की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित है| उन्होंने कहा की स्थानीय स्तर पर मैंने एक नेता के रूप में नहीं आपके बेटा के रूप में, आपके भाई के रूप में कार्य करते हुए विगत पांच वर्षों के कार्यकाल में सबके मान- सम्मान का ध्यान रखते हुए सबके दुःख- दर्द में सम्मिलित होते हुए क्षेत्र में आज़ादी के बाद पहली बार विकास की किरणें सुदूरवर्ती गांवों तक फैलाने का कार्य किया| मेरे पांच वर्षों के कर्म का प्रतिफल आपको आनेवाले विधानसभा चुनाव में मुझे देना है| उन्होंने कहा की मैंने पिछली बार रेवार में विधायक निधि से सामुदायिक भवन निर्माण कराने की घोषणा की थी और आज गर्व से कह रहा हूँ की ये योजना स्वीकृत हो गई है जल्द इसपर कार्य शुरू होगा| उन्होंने रेवार के निर्माणाधीन मंदिर के लिए भी ग्रामीणों को टाइल्स और भगवान की प्रतिमा देने का वादा किया| यहाँ स्थानीय लोगों ने ढोल- तासे के साथ तालियों की गडगडाहट और मनीष जायसवाल जिंदाबाद, कहो दिल से मनीष जायसवाल ही फीर से का नारा बुलंद कर गर्मजोशी से स्वागत किया |

    मौके पर विधायक श्री जायसवाल के स्वागत में सदर विधायक प्रतिनिधि बिजय कुमार, अमृतनगर में भाजपा कार्यकर्ता दिनेश कुमार, विजय वर्मा, कुलदीप कुमार, हरीश राणा, होरिल राणा, सुभाष कुमार, बबन राम, जीतेन्द्र कुमार साहू, अमृतनगर हाई स्कूल परिसर में निदेशक कृष्ण कुमार देव और प्राचार्य अमिताभ आनंद, चंदवार में सुधीर पाण्डेय, कमलाकांत पाण्डेय और रेवार में सदर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवपाल यादव, प्रमोद सिंह, पंकज सिंह, पूर्व मुखिया लोकनाथ गोप, मेघलाल राणा, जगदीश राणा, भुवनेश्वर ठाकुर, चेतलाल ठाकुर, धनेश्वर राम, शैलेश यादव, संदीप राणा, बैधनाथ ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे |

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबसिया : एसडीएम कार्यालय में निकला अजगर, मची अफरातफरी
    Next Article हजारीबाग : पूर्व महापौर अंजली कुमारी ने जनसंपर्क कर सुनी बड़ासी पंचायत के महिलाओं की समस्याएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.