Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पशु तस्करी के शक में दो समुदाय हुए आमने-सामने, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को कराया शांत, इलाके में पुलिस बल तैनात
    जोहार ब्रेकिंग

    पशु तस्करी के शक में दो समुदाय हुए आमने-सामने, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को कराया शांत, इलाके में पुलिस बल तैनात

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2019Updated:October 17, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/बुढ़मू। ठाकुरगांव ओपी क्षेत्र के उरुगुटू-बरौदी गांव के सीमावर्ती इलाके में पशु तस्करी के शक में दो समुदाय के लोग आपस में भीड़ गए। घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। देखते-देखते पूरा इलाका तनावपूर्ण हो गया। सड़कों पर खड़े लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने के बाद डीएसपी मनोज कुमार, मांडर इंस्पेक्टर, ठाकुरगांव ओपी प्रभारी नवीन रजक, बुढ़मू थाना प्रभारी लालजी यादव समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते हुए एक समुदाय के लोग मौके से भागने लगे। कुछ घंटे पुलिस को मशक्कत करना पड़ा। जिसके बाद मामला शांत हो गया। फिलहाल संबंधित थाना की गाड़ी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। वहीं, इलाके में अतिरिक्त पुलिसस बल तैनात किया गया है।

    शक होने पर शुरु हुआ विवाद, फिर आपस में भीड़े

    उरुगुटू गांव के कुछ नौजवान पशु लेकर जा रहे थे। उरुगुटू-बरौदी गांव के सीमावर्ती इलाके में कुछ लोगों को पशु तस्करी को लेकर शक हुआ। ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया, तो कुछ लोग मौके से भागने लगे। जबकि, दो-तीन पकड़ा गये। इसके बाद ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से भागते हुए अपने गांव पहुंचे और मामले की जानकारी अन्य लोगों को दी। फिर देखते-देखते दोनों गांव के लोग आमने-सामने हो गए। सभी हाथों में लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने हो गए। इसी बीच मामले की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

    उपद्रवियों को तलाश रही है पुलिस – नवीन रजक

    ठाकुरगांव ओपी प्रभारी नवीन रजक ने कहा कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। उपद्रवियों की तलाश पुलिस कर रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, डबल इंजन की सरकार बनते ही बंद भट्ठों को शुरू किया जाएगा
    Next Article हज़ारीबाग : सदर प्रखंड के शेखा ग्राम की 71 महिलाओं को विधायक मनीष जायसवाल के सौजन्य मिला साड़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026
    Latest Posts

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.