Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, डबल इंजन की सरकार बनते ही बंद भट्ठों को शुरू किया जाएगा
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, डबल इंजन की सरकार बनते ही बंद भट्ठों को शुरू किया जाएगा

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गोधर/धनबाद । झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राज्य को अपनी जागीर समझता है। झामुमो के सभी पदों में परिवार वाले ही विराजमान हैं। आदिवासियों, मूलवासियों, स्थानीय की बात करने वाली झामुमो बताए कि उसने इनके लिए क्या किया।

    दास गुरुवार को जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान धनबाद के गोधर में आयोजित जन सभा में बोल रहे थे। दास ने कहा कि झारखण्ड आंदोलन में साथ रहे स्व. विनोद बिहारी महतो व अन्य शहीद आंदोलनकारियों के लिए क्या किया। कुछ नहीं। लेकिन भाजपा की सरकार ने आदिवासियों-मूलवासियों के लिए स्थानीय नीति परिभाषित की। युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। स्थानीय नीति के नाम पर झामुमो राजनीति करता रहा और यहां के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार विनोद बिहारी महतो के नाम पर यूनिवर्सिटी बना रही है। शहीदों को सम्मान दे रही है, जिसे झामुमो ने भुला दिया। जबकि गुरुजी (शिबू सोरेन) तीन बार मुख्यमंत्री और बेटा भी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बना। झामुमो ने जरूर एक काम किया और वो है आदिवासियों की जमीन लूटने का।

    दास ने कहा कि उसने आदिवासियों की जमीन कानून का उल्लंघन कर लूट लिया। आदिवासियों की जमीन को बचाने की बात करने वाले ने ही लूट ली उनकी जमीन। उन्होंने कहा कि लाल झंडा वाले मजदूरों की बात करते हैं, लेकिन उनका विकास नहीं चाहते। निरसा में भी एक लाल झंडा वाले चाहते हैं कि यहां गरीबी बरकरार रहे। क्यों बंद हैं निरसा के भट्ठे। आने वाले दिनों में डबल इंजन की सरकार बनते ही इन बैंड भठ्ठों को कोयला उपलब्ध करा प्रारंभ कराया जाएगा। ताकि रोजगार का सृजन हो सके।

    दास ने कहा कि विगत पांच वर्ष तक धनबाद व झारखण्ड के प्रति प्रतिबद्ध होकर सरकार ने काम किया है। निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की संवेदनशीलता हमेशा नजर आई, जिसका परिणाम है विकास की ओर उन्मुख धनबाद और झारखण्ड।

    jharkhand Latest news Raghubar das
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : एसएसपी अनीश गुप्ता से मिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग
    Next Article पशु तस्करी के शक में दो समुदाय हुए आमने-सामने, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को कराया शांत, इलाके में पुलिस बल तैनात

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.