Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2025 ♦ 1:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली के मुंडका इलाके में इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के मुंडका इलाके में इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली।दिल्लीवासियों को शुक्रवार को एक बुरी खबर मिली। मुंडका इलाके में एक इलेक्ट्रानिक गोदाम में लगी आग के कारण 20 लोगों की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक राहत बचाव काम जारी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। आग बुझाने के बाद रेस्क्यू जारी है।

    मुंडका क्षेत्र में मेट्रो के पिलर संख्या 544 के पास आग लगी। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद करीब 20 से ज्यादा दमकल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए।

    आग लगने के कारण वहां पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। ताजा जानकारी के मुताबिक 20 शवों को इमारत की दूसरी मंजिल से बरामद किया गया है। इमारत के बाहर सैकड़ों लोग जमा हैं। सभी अपने- अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं।

    घटना में जो लोग ज्यादा झुलस गए हैं। उन लोगों को ग्रीन कारिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर बचाव कार्य को देखते हुए बिजली काटी गई है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

    मुंडका में आग की घटना के बाद टीकरी से दिल्ली आनेवाले वाहनों को निजामपुर की तरफ डायवर्ट किया गया है। वहीं दिल्ली से टीकरी की ओर जाने वाले वाहनों को कराला की ओर डायवर्ट किया गया है।

    घटना के बाद यहां काम करने वाले लोगों के स्वजन अपने लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। लोग अपने स्वजन के फ़ोन कर रहे हैं ताकि यह पता चले कि वे जीवित हैं या नहीं। पुलिस के लिए लोगों को समझाना मुश्किल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिनका पता नहीं चल रहा है उनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। मौके पर कैट्स की कई एम्बुलेंस तैनात किए गए हैं।

    उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील चौधरी का कहना है अभी आग बुझाने का कार्य हाल ही में खत्म हुआ है। इसके बाद अब कूलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। कूलिंग खत्म होने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। इनके अनुसार अभी तक एक ही शव निकाला गया है। अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने से पहले कुछ लोगों ने इमारत से कूदकर जान बचाने की कोशिश की है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। सर्च ऑपरेशन के बाद ही मृतक या घायलों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंवैधानिक पद पर बैठकर असंवैधानिक बयान दे रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: दीपक प्रकाश
    Next Article रांची : मधुकम में युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नगरोटा में मिलिट्री यूनिट पर आतंकी हमला! चीन बोला- हम पाकिस्तान के साथ

    May 10, 2025
    देश

    जम्मू, पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट, BSF के सब इंस्पेक्टर शहीद

    May 10, 2025
    देश

    पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फिर किया हमला…

    May 10, 2025
    Latest Posts

    नगरोटा में मिलिट्री यूनिट पर आतंकी हमला! चीन बोला- हम पाकिस्तान के साथ

    May 10, 2025

    जम्मू, पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट, BSF के सब इंस्पेक्टर शहीद

    May 10, 2025

    पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फिर किया हमला…

    May 10, 2025

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025

    सीजफायर के बाद भी सिंधु जल संधि रहेगी स्थगित…

    May 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.