Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»औरंगाबाद में एक साथ छह सहेलियों ने जहर खाया, मौके पर ही मौत; इलाके में कोहराम मचा
    बिहार

    औरंगाबाद में एक साथ छह सहेलियों ने जहर खाया, मौके पर ही मौत; इलाके में कोहराम मचा

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक साथ छह लड़कियों ने जहर खा लिया. जहर खाने के बाद तीन लड़कियों की मौत हो गई और तीन लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. औरंगाबाद जिले के कासमा इलाके में शुक्रवार की देर शाम छह सहेलियों के एक साथ जहर खाने के मामले से हड़कंप मचा है. बताया जाता है कि सभी छह लड़कियों सहेलियां थीं. इनमें से एक लड़की का अपने ही रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन, लड़के ने शादी से इनकार कर दिया तो पहले उस लड़की ने जहर खाया और बाद में उसकी पांच सहेलियों ने भी जहर खा लिया. तीन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं जबकि तीन को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक तीनों लड़कियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

    एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया इसमें सभी किशोरियों की आयु 12 से 16 साल के बीच की है, सभी अलग अलग घरों की रहने वाली हैं. एसपी ने ये भी कहा कि एक साथ सभी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. इसकी पूरी छानबीन की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो: पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने वाले 8 अपराधियों को किया गिरफ्तार, पिकअप वैन बरामद
    Next Article रांची : NIA ने झारखंड में मानव तस्कर के खिलाफ इनाम की घोषणा की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.