Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Aug, 2025 ♦ 4:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»उपायुक्त छवि रंजन और उपविकास आयुुक्त ने हरी झंडी दिखाकर पोषण जागरूकता रथ को किया रवाना
    झारखंड

    उपायुक्त छवि रंजन और उपविकास आयुुक्त ने हरी झंडी दिखाकर पोषण जागरूकता रथ को किया रवाना

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। जिला में लोगों को पोषण जागरूकता रथ के माध्यम से पोषण संबंधित जानकारी दी जायेगी। झारखंड को कुपोषण मुक्त बनाने में जन समुदाय की भागीदारी को लेकर पोषण पखवाड़ा 2022 के तहत समाहरणालय परिसर से पोषण जागरुकता रथ रवाना किया गया। उपायुक्त रांची छवि रंजन और उपविकास आयुक्त विशाल सागर ने हरी झंडी दिखाकर पोषण जागरुकता रथ को रवाना किया। इस दौरान अपर समाहर्त्ता रांची राजेश बरवार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शत्रुजंय कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, जिला की विभिन्न सीडीपीओ उपस्थित थे। जागरूकता रथ के माध्यम से रांची जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उचित पोषण के बारे में जानकारी दी जायेगी।

    पोषण के प्रति जागरूकता के लिए अभियान – उपायुक्त

    जागरुकता रथ को रवाना करने के बाद उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि पौष्टिक आहार और उचित पोषण के प्रति जागरूकता के लिए इस अभियान में सबकी भागीदारी अपेक्षित है। इस अभियान को सफल बनाने के लिये जिला अंतर्गत सभी प्रखंडो में स्वास्थ्य सहियाओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर ज़िलावासी रांची को कुपोषण मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उपायुक्त ने कहा कि पोषण जागरूकता रथ के माध्यम से गर्भवती माताओं एवं बच्चों को उचित पोषण एवं पौष्टिक आहार से संबंधित जानकारियां उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा छूटे नहीं, इस हेतु जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने अपने कार्य क्षेत्र अंतर्गत सभी माताओं एवं बच्चों को ट्रैक करें।

    जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार ने बताया कि पोषण जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य जिले को कुपोषण मुक्त करते हुए सुपोषित बनाना है। इस अभियान के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बच्चे के जन्म के छह माह तक सिर्फ मां का दूध ही पिलाने हेतु प्रेरित करना, शिशुओं के छह माह पूरे होने पर उन्हें स्तनपान के साथ-साथ पूरक आहार की जानकारी देना तथा खाना बनाने से पहले, खाने से पहले, शौच के बाद, कूड़ा-कचरा उठाने के बाद अपने हाथों को साबुन से धोने आदि विषयों की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि पोषण अभियान के सफल आयोजन को लेकर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

    पोषण जागरुकता रथ रवाना करने से पहले सभी सडीपीओ को उचित पोषण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए शपथ दिलायी गयी। उपविकास आयुक्त श्री विशाल सागर ने सभी को शपथ दिलायी।

    21 मार्च 2022 से 04 अप्रैल 2022 तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा के तहत स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्द्धा, जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका, जलप्रबंधन, अनीमिया को लेकर जांच, उपचार और जागरुकता आदि को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये गये। पोषण पखवाड़ा के तहत 2-3 अप्रैल को जनजातीय क्षेत्रों में स्वस्थ्य मां-बच्चे के लिए पारंपरिक खाद्य पदार्थों की जानकारी दी जायेगी।

    #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, औरंगाबाद की रामायणी राय बनीं टॉपर, सानिया व विवे‍क सेकेंड टॉपर
    Next Article भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर बने झारखंड के सबसे बड़े करदाता, 38 करोड़ रुपये का किया टैक्‍स भुगतान

    Related Posts

    जामताड़ा

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025
    Latest Posts

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025

    पुल-पुलिया और सड़कें बनाते समय पानी का बहाव न रोकें : सरयू राय

    August 26, 2025

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.