Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jun, 2025 ♦ 4:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : वाहन चेकिंग अभियान के दौरान टैक्स डिफॉल्टर्स और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, लाखों का जुर्माना वसूला गया
    झारखंड

    रांची : वाहन चेकिंग अभियान के दौरान टैक्स डिफॉल्टर्स और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, लाखों का जुर्माना वसूला गया

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: टैक्स डिफॉल्टर और ओवरलोड चलने वाले वाहनों के खिलाफ 29 मार्च को एक बार फिर से जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने विशेष जांच अभियान चलाया. दलादली चौक और रातू क्षेत्र में सुबह 5:00 बजे से ही अभियान की शुरुआत कर दी गई. इस दौरान 200 से ज्यादा वाहनों की जांच की गई और लाखों रुपए का फाइन वसूला गया. साथ ही कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया. जानकारी के मुताबिक, विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 216 वाहनों की जांच की गई. टैक्स डिफॉल्टर वाहनों, ओवरलोड, प्रदूषण और परमिट सहित अन्य कागजात सही नहीं होने पर 35 वाहनों से 7 लाख 57 हजार 950 रुपए का जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने तीन वाहनों को जब्त भी किया.

    रांची जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश ने बताया कि पहले ही वाहन मालिकों से आग्रह किया गया था कि सभी तरह के कागजात वैध और अपडेट रखें. जिसके बाद बिना कागजात दुरुस्त कर चलने वाले वाहनों पर डीटीओ ने सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला. उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी के दौरान रांची जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश ने गिट्टी, ईंट आदि लदे वाहनों को जब्त किया गया. उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर कोयला और कंस्ट्रक्शन मैटेरियल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीटीओ ने कहा कि वाहन क्षमता से अधिक लोड और सामग्री को बिना ढककर न चलें. ऐसा करने पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 (Motor Vehicles Act 1988) की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइजरायल : पीएम बेनेट कोरोना पॉजिटिव, भारत यात्रा स्थगित
    Next Article एमबीए डिग्री विवाद मामले में निशिकांत दूबे को मिली झारखंड हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर रद्द करने का आदेश

    Related Posts

    जामताड़ा

    63वीं जयंती पर याद किए गए पूर्व विधायक विष्णु भइया

    June 27, 2025
    जमशेदपुर

    बिरसानगर में कांग्रेस संगठन ने की अहम बैठक, समस्याओं के समाधान की रणनीति पर हुई चर्चा

    June 27, 2025
    झारखंड

    सदियों पुरानी रथ मेला परंपरा आज भी जीवित, राजा पृथ्वी चंद्र शाही से जुड़ा इतिहास

    June 27, 2025
    Latest Posts

    63वीं जयंती पर याद किए गए पूर्व विधायक विष्णु भइया

    June 27, 2025

    बिरसानगर में कांग्रेस संगठन ने की अहम बैठक, समस्याओं के समाधान की रणनीति पर हुई चर्चा

    June 27, 2025

    सदियों पुरानी रथ मेला परंपरा आज भी जीवित, राजा पृथ्वी चंद्र शाही से जुड़ा इतिहास

    June 27, 2025

    पाकुड़ में ऐतिहासिक रथ यात्रा धूमधाम से निकली, उमड़े श्रद्धालु

    June 27, 2025

    लोहरदगा में पुलिस और JJMP नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जंगल में मिली गोलियां और ये सामान

    June 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.