Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अशोक नगर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया था
    झारखंड

    अशोक नगर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया था

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः अशोक नगर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मालम्बिका सिन्हा हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. भारतीय स्टेट बैंक के सेवनिवृत डीजीएम की पत्नी मालम्बिका सिन्हा की हत्या में शामिल औरंगजेब और जफर को रांची पुलिस ने धर दबोचा है. औरंगजेब की गिरफ्तारी मंगलवार को हुई थी, जबकि जफर बुधवार की देर रात जफर को पकड़ा गया. दोनों ने लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया था. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की.

    रांची के अशोकनगर स्थित मकान संख्या 398 बी में होली के ठीक एक दिन पहले शातिर अपराधी औरंगजेब और जफर ने पहले खून की होली खेली थी और फिर घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था. मिली जानकारी के अनुसार घर में आने के बाद कुछ देर महिला से बातचीत करने के बाद औरंगजेब ने अचानक बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला कर दिया और उन्हें मार डाला. हत्या करने के बाद दोनों ने लूटपाट करना शुरू किया था. घटना को अंजाम देने में नरकोपी निवासी औरंगजेब और जफर शामिल थे. पुलिस ने हत्याकांड के बाद दोनों को भगाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले नौशाद को भी गिरफ्तार किया है. नौशाद ने घटना के बाद टीवी देखकर औरंगजेब और जफर को अलर्ट किया था. कहा था छुप जाओ, वरना पुलिस पकड़ लेगी.

    गिरफ्तार औरंगजेब पहले बुजुर्ग महिला के घर रंग-रोगन का काम कर चुका था. काम मांगने के बहाने ही वह घर में आराम से घुसा था. घुसने के बाद बुजुर्ग महिला से काम मांगा. बातचीत के दौरान घर की नौकरानी ने उसे लड्डू और पानी दिया. लड्डू खाने के बाद अचानक उसने बुजुर्ग महिला पर प्रहार कर दिया. औरंगजेब महिला को चाकू मार रहा था. जबकि जफर अलमीरा तोड़ रहा था. हड़बड़ी में अलमीरा नहीं टूटा. इस वजह से एक सोने की चूड़ी, तीन मोबाइल, रोल-गोल्ड के कुछ गहने, सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए.

    बीते शुक्रवार को रांची के अशोक नगर रोड नंबर 4 के 398 बी में इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया. जब रिटायर्ड डीजीएम विजय सिन्हा घर के कुछ काम को लेकर बाहर गए हुए थे. उसी दौरान दो अपराधी घर में पहुंचे थे और मालम्बिका सिन्हा को अकेले पाकर उनसे लूटपाट करने लगे. जब मालम्बिका सिन्हा ने लूट का विरोध किया. तब उन्होंने उनपर चाकू से हमला कर मार डाला. इस दौरान दोनों अपराधी उनका मोबाइल, एक सोने की चूड़ी और गले में पहना हुआ रोल गोल्ड का हार लेकर फरार हो गए थे. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है. वारदात को अंजाम देने के बाद जब अपराधी भाग रहे थे तब दोनों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. उसी के आधार पर पुलिस ने औरंगजेब को दबोच लिया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिहत्थे दरोगा और सिपाही आधुनिक हथियार से लैस अपराधी से भिड़े, 7.65 एमएम पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस जप्त
    Next Article सड़क हादसे में दो रोजगार सेवकों की मौत, रांची से बुंडू लौटने के दौरान हुआ हादसा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.