Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»निहत्थे दरोगा और सिपाही आधुनिक हथियार से लैस अपराधी से भिड़े, 7.65 एमएम पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस जप्त
    झारखंड

    निहत्थे दरोगा और सिपाही आधुनिक हथियार से लैस अपराधी से भिड़े, 7.65 एमएम पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस जप्त

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामूः निहत्थे दरोगा और सिपाही आधुनिक हथियार से लैस अपराधी से भिड़ गए. उठा पटक में अपराधी, दरोगा और सिपाही के हौसले के आगे हार गया और आखिरकार गिरफ्तार हो गया. आरोपी के पास से पुलिस ने 7.65 एमएम का एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किया है. घटना पलामू प्रमंडल के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र स्टेशन रोड ओवर ब्रिज के पास की है. एसडीपीओ के विजयशंकर ने बताया कि टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर नकुल शाह को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी राहगीरों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं. इसी सूचना के आलोक में सब इंस्पेक्टर नकुल और एक सिपाही मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन करने लगे. एसडीपीओ ने बताया कि इसी क्रम में एक युवक संदिग्ध हालात में नजर आया, जिससे दरोगा और सिपाही पूछताछ करने लगे.

    पूछताछ के क्रम में युवक दरोगा और सिपाही से उलझ गया, उसके पास हथियार और गोली मौजूद थी. इसी उलझन में बात उठा पटक तक पहुंच गई, दरोगा और सिपाही ने बहादुरी दिखाते हुए युवक को हथियार निकालने का मौका नहीं दिया और उसे दबोच लिया. युवक के पास से एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, स्कोर्पियो बरामद की गई है. गिरफ्तार युवक अरमान तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा का रहने वाला है. उसके साथ तीन अन्य अपराधी थे, हालांकि वे फरार होने में कामयाब रहे.

    एसडीपीओ के विजयशंकर ने बताया कि इस उठा पटक के दौरान सब इंस्पेक्टर नकुल शाह और सिपाही शिवानंद यादव को चोट भी लगी है. बता दें कि इस मामले को लेकर एसडीपीओ के विजयशंकर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहादुरी दिखाने वाले दरोगा और सिपाही को बगल में बिठाया था.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : फ्लिपकार्ट के गिफ्ट कूपन का झांसा देकर ठगी करने वाले 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 14 मोबाइल व 18 सिम कार्ड बरामद
    Next Article अशोक नगर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया था

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.