Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Jul, 2025 ♦ 6:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर: क्लब ग्राउंड के पास उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, 6 नामजद समेत 80 अज्ञात लोगों पर FIR
    झारखंड

    देवघर: क्लब ग्राउंड के पास उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, 6 नामजद समेत 80 अज्ञात लोगों पर FIR

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : मामला शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे क्लब ग्राउंड स्थित झोपड़पट्टी का है। बस्ती में रहने वाले कुछ लोग शनिवार को आपस में विवाद कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम बीच बचाव करने पहुंची। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। जवान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक वीरेंद्र राम ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें छह नामजद सहित कुल 80 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    दर्ज शिकायत के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पीछे स्थित क्लब ग्राउंड झोपड़पट्टी में धपरा समुदाय के लोग आपस में गाली गलौज करते हुए विवाद कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए टीम पहुंची। मौके पर दोनों तरफ से कुछ महिलाएं और पुरुष मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन विवाद बढ़ता गया। हालात को संभालने के लिए अधिक पुलिस बल की जरूरत महसूस हुई। इसकी सूचना नगर थाना प्रभारी को दी गई ।

    इसके बाद घटनास्थल पर नगर थाना प्रभारी, नगर थाना के अतिरिक्त बल के सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार तथा नगर थाना गश्ती दल के पदाधिकारी सुबोध प्रमाणिक पहुंचे। पुलिस मौके पर हालात को संभालने में लगी थी। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस की टीम ने किसी तरह अपने को बचाया। एक जवान के सिर में चोट लग गई।

    जांच में पता चला कि पत्थरबाजी करने वाले लोगों में कुछ आपराधिक तत्व शामिल थे। पुलिस ने इनकी पहचान करते हुए रॉकी धपरा, शंकर धपरा, चंदन धपरा, ओपी धपरा, राजू धपरा, धपरु धपरा समेत 70 से 80 अज्ञात महिलाओं और पुरुषों पर मामला पंजीकृत किया है। घटना में शामिल लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNH 23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर दो बाइक के बीच टक्कर, 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर
    Next Article लोहरदगा : लापता युवक का शव बरामद, हत्या है या आत्महत्या ! पुलिस जाँच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें राजनीतिक दल : के. रवि कुमार

    July 10, 2025
    झारखंड

    JPSC-2023 का रिजल्ट फिर लटका, सरकार ने मांगा जवाब

    July 10, 2025
    झारखंड

    संजीव चोपड़ा का हजारीबाग दौरा पूरा, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    July 10, 2025
    Latest Posts

    मतदान केंद्रों पर अपने–अपने दल के बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें राजनीतिक दल : के. रवि कुमार

    July 10, 2025

    JPSC-2023 का रिजल्ट फिर लटका, सरकार ने मांगा जवाब

    July 10, 2025

    संजीव चोपड़ा का हजारीबाग दौरा पूरा, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    July 10, 2025

    पूड़ियां तलते दिखे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

    July 10, 2025

    जमशेदपुर में गोद ली बच्ची को लेकर हंगामा, बहन-बहनोई पर गंभीर आरोप

    July 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.