Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दो साल बाद फिर आम लोगों के लिए राजभवन उद्यान खुलेगा, 21 से 27 मार्च तक खुला रहेगा
    झारखंड

    दो साल बाद फिर आम लोगों के लिए राजभवन उद्यान खुलेगा, 21 से 27 मार्च तक खुला रहेगा

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: आम लोगों के लिए प्रत्येक वर्ष राजभवन उद्यान खोला जाता है. जिसका अवलोकन लोग करते हैं. हालांकि पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण इस उद्यान को नहीं खोला गया था. लेकिन इस बार कोरोना के कम होते रफ्तार को देखते हुए. 21 मार्च से 27 मार्च 2022 तक आम लोगों के लिए यह उद्यान खोला जा रहा है. राजभवन उद्यान कई मायनों में खास है. यह देश के अन्य राज्य के राजभवन परिसर से एकदम अलग है. जो भी राज्यपाल यहां आये. उन्होंने इस राजभवन का विस्तार ही किया है. इस वर्ष यह उद्यान 21 मार्च 2022 से 27 मार्च तक खोला जा रहा है. प्रतिदिन सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक लोग इसका अवलोकन कर सकते हैं. उद्यान में प्रवेश राजभवन के गेट नंबर 2 से होगा. इस दौरान कोविड-19 को लेकर जारी प्रोटोकॉल का ख्याल रखना होगा.

    52 एकड़ में फैले राजभवन उद्यान की खूबसूरती काफी खास है. अलग-अलग किस्मों के रंग बिरंगे फूलों और खास पेड़ पौधों के बीच तस्वीर खींचने और खींचाने की लोगों के बीच होड़ लगी रहती है. इस उद्यान में 200 से अधिक किस्म के फूल हैं. जिसमें 100 प्रकार के गुलाबों की ही सिर्फ वैरायटी है. कई विदेशी फूल भी मौजूद हैं. विश्व भर के 55 प्रकार के सुगंधित और आकर्षक फूलों का बगीचा यहां मौजूद है. रुद्राक्ष, कपूर के पेड़ का भी दीदार यहां किया जा सकता है. इस राजभवन उद्यान में कई दुर्लभ प्रजाति के औषधीय पेड़ पौधे भी है. यहां कल्पतरु, कबाबचीनी, दालचीनी, तेजपत्ता, लॉन्ग, धृत कुमारी, अमृतांजन, लेमनग्रास, कपूर, अकरकरा, गुलमर्ग, चंदन सहित कई अन्य पौधे मौजूद हैं.

    वहीं म्यूजिकल और सामान्य फाउंटेन भी यहां लगाए गए हैं, जो इस राजभवन उद्यान को और आकर्षक बनाता है. झारखंड के चौथे राज्यपाल वेद मारवाह ने साल 2004 में राजभवन का द्वार पहली बार स्कूली बच्चों के लिए खोला था. इसके बाद साल 2005 में इसका दायरा बढ़ाकर आम लोगों के लिए राजभवन का गेट खोला गया. राजभवन के उद्यान को आकर्षक बनाने में यहां के राज्यपालों की अहम भूमिका रही है. बच्चों की तरह यहां पेड़ पौधों का ख्याल रखा जाता है. राजभवन उद्यान अधीक्षक अब्दुल सलाम 1990 से उद्यान को हरा-भरा बनाने में जुटे हुए हैं और इसका ख्याल भी वो बेहतर तरीके से रखते हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में जमकर खेली गई होली, स्पीकर से लेकर सीएम तक रंग गुलाल खेलते नजर आए
    Next Article पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने फार्म हाउस में उगाई ‘देसी’ फसल, इस वैराईटी का नाम है CRD गेहूं 1

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.