Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चतरा : कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की हुई संदिग्ध मौत, परिजनों ने वार्डन पर लगाया लापरवाही का आरोप
    झारखंड

    चतरा : कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की हुई संदिग्ध मौत, परिजनों ने वार्डन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2022Updated:March 15, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    चतरा । इटखोरी थाना क्षेत्र में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बाथरूम से छात्रा का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी छात्रा मीना कुमारी नवमी कक्षा में पढ़ती थी। हालांकि छात्रा के शव को विद्यालय प्रबंधन ने परिजनों को बीमार होने का हवाला देकर अस्पताल ले जाने की बात कहकर सौंप दिया था। छात्रा की मौत का खुलासा तब हुआ जब परिजन आनन-फानन में मीना को लेकर इटखोरी स्वास्थ्य उप केंद्र पहुंचे।

    जहां चिकित्सकों ने कई घंटों पूर्व छात्रा की मौत होने की पुष्टि कर दी। जिसके बाद इटखोरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। मामले में लेकर जहां विद्यालय की वार्डन ने बाथरूम में गिरने से घायल छात्रा की मौत की बात कही है, वही परिजनों ने विद्यालय संचालक पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। आरोप यह भी है कि जिस दौरान घटना घटी उस दौरान विद्यालय की वार्डन माधुरी कुमारी बगैर छुट्टी परिसर से गायब थी।

    उन्होंने अपना प्रभार मौखिक रूप से विद्यालय की दूसरी शिक्षिका बबली यादव को सौंप रखा था। हालांकि बगैर छुट्टी गायब रहने व लापरवाही को लेकर वार्डन और प्रभारी वार्डन दोनों के अलग-अलग तर्क हैं। वहीं छात्राओं ने भी बाथरूम में मीना के गिरे मिलने की बात कही है। जबकि परिजनों का आरोप है कि विद्यालय की छात्राएं वार्डन और संचालकों के दबाव में बोल रही हैं। परिजनों के अनुसार जिस समय वह विद्यालय पहुंचे थे उस दौरान बाथरूम पूरी तरह से सूखा हुआ था। लेकिन अस्पताल से लौटने के बाद बाथरूम वाले इलाके में पानी भरा हुआ है। इतना ही नहीं परिजन स्कूल संचालकों पर साक्ष्य मिटाने के लिए आनन-फानन में बाथरूम परिसर की साफ सफाई व पानी भरने का भी आरोप लगाया है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि वार्डन ने प्रार्थना घंटी बजने के बाद मीना के विद्यालय से बाहर नहीं आने पर खोजबीन के दौरान घायल अवस्था में मिलने की बात कही है।

    वहीं प्रत्यक्षदर्शी छात्राओं ने तड़के सुबह ही बाथरूम जाने के दौरान छात्रा को शौचालय परिसर में बेहोशी हालत में मिलने की बात कह रही है। जो विद्यालय प्रबंधन और वार्डन को सवालों के घेरे में खड़ा करता है। इतना ही नहीं स्कूल के प्रभारी वार्डन के अनुसार मीना को बेहोशी की हालत में मिलने के करीब 1 घंटे बाद परिजनों को अस्पताल ले जाने की बात कहकर उसे सौंपा गया था। ऐसे में यह बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर इतनी गंभीर परिस्थिति के बावजूद प्रभारी वार्डन और विद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोग मीना को अस्पताल ले जाने में देर क्यों कर रहे थे। बाहर हाल शव को कब्जे में लेने के बाद इटखोरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, राज्य में ट्रेनों का नियमित ठहराव पुनः प्रारंभ कराए परिवहन विभाग
    Next Article झारखंड विधानसभा में जमकर खेली गई होली, स्पीकर से लेकर सीएम तक रंग गुलाल खेलते नजर आए

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.