Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 12:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»JCB की टक्कर से फैक्ट्री की दीवार गिरी, 2 राजमिस्त्री और एक महिला मजदूर की दबकर मौत
    झारखंड

    JCB की टक्कर से फैक्ट्री की दीवार गिरी, 2 राजमिस्त्री और एक महिला मजदूर की दबकर मौत

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना के मोहनपुर-श्रीरामपुर रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में दीवार गिरने से 2 राजमिस्त्री और एक महिला मजदूर की दबकर मौत हो गई। वहीं दूसरे महिला मजदूर की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।

    मरने वालों की पहचान अबांटांड़ निवासी राजमिस्त्री नजरूल, श्रीरामपुर निवासी शाहबुद्दीन व गंगापुर निवासी नाबालिग मजदूर बबीता कुमारी के रूप में की गई है। वहीं चौथे महिला मजदूर की पहचान गंगापुर निवासी शीला देवी के रूप में हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के अंदर कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। इनकी तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ कंपनी के गेट पर जमा हो गई है।

    मरने वाले लोगों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा की मांग की जा रही है। इसके अलावा कंपनी मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग हो रही है। हालात को संभालने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गिरिडीह-धनबाद रोड के मोहनपुर में सर्वमंगला कूट फैक्ट्री के अंदर निर्माण कार्य चल रहा था। फैक्ट्री के चारो तरफ दीवार खड़ी की जा रही थी। काम के दौरान करीब साढ़े तीन बजे JCB की टक्कर से एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई।

    इसके पास काम करने वाले मजदूर इसके मलबे में दब गए। जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान दो दर्जन मजदूर व मिस्त्री निर्माण कार्य में लगे थे। कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि कंपनी के मालिक मनीष स्याल धनबाद के रहने वाले हैं। लोगों ने बताया कि JCB की मदद से नये व पुराने दीवार के बीच मिट्टी भरने का काम हो रहा था। इसी दौरान दीवार से टक्कर हो गई।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से 8 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्तौल के बट से मारकर किया घायल
    Next Article चतरा : अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला और हो गया फरार

    July 8, 2025
    झारखंड

    बच्चा चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, 1.80 लाख में बेच रहे थे मासूम को

    July 8, 2025
    झारखंड

    9 जुलाई को सड़कों पर उतरेंगे 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन, किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

    July 8, 2025
    Latest Posts

    ब्राजील पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    July 8, 2025

    असम के कार्बी आंगलोंग में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1

    July 8, 2025

    पति ने पत्नी पर किया टांगी से हमला और हो गया फरार

    July 8, 2025

    शिक्षा विभाग ने शिकायतों के समाधान के लिए जारी किए दो टोल-फ्री नंबर

    July 8, 2025

    बच्चा चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, 1.80 लाख में बेच रहे थे मासूम को

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.