Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 8:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गए झारखंड के 8 युवा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
    झारखंड

    रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गए झारखंड के 8 युवा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गए झारखंड के 8 युवा लापता हो गए थे। परिजनों ने सिमडेगा पुलिस के समक्ष मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सिमडेगा पुलिस ने तमिलनाडु के नामक्कल, सलेम पुलिस की मदद से इन सभी युवकों को खोज निकाला। इन सभी को तमिलनाडु से झारखंड भेज दिया गया है। सभी युवक धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस से वापस लौट रहे हैं। इन युवकों की तलाश में मदद के लिए सिमडेगा पुलिस की ओर से तमिलनाडु के दो जिलों की पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र भेजा जा रहा है। सिमडेगा पुलिस की ओर से बताया गया कि गत 10 मार्च को कोलेबिरा थाना क्षेत्र के ग्राम टूटीकेल से करीब 15-20 महिलाएं एवं पुरुष पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे। गांव के लोगों ने बताया कि गांव के 16 युवक एक साथ काम की तलाश में तमिलनाडु गए थे। इन सभी लोगों ने 4 मार्च को ट्रेन पकड़ी। 6 मार्च को सलेम स्टेशन पहुंचे। इसके बाद इस समूह में शामिल 8 युवकों से संपर्क हो रहा। बाकी 8 युवकों से संपर्क नहीं हो रहा है। इनका मोबाइल बंद आ रहा था।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिमडेगा डॉ शम्स तबरेज ने इन लोगों के मोबाइल नंबर के जरिए इनके लोकेशल की तलाश शुरू की। पता चला कि लापता लड़के सलेम जिले के एडैनंयन्गकाड़ू निवासी परूमल चिन्नासामी तथा बीजापूर जिला के आजादनगर-निवासी महबूबसाब पडनूर से संपर्क में थे। सिमडेगा जिला पुलिस ने प्राप्त इनपुट के आधार पर पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा के कार्यालय से विधिवत रूप से तमिलनाडु के नामक्कल जिला के पुलिस अधीक्षक, सरोज कुमार ठाकुर एवं सलेम जिला के पुलिस अधीक्षक एम श्रीअभिनव को ई-मेल के जरिए मामले की जानकारी दी। इसके बाद तमिलनाडु पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने इन सभी युवकों को खोज निकाला। इसके बाद इन्हें ट्रेन से झारखंड के लिए रवाना किया गया।

    यह हो गए थे लापता
    दिलीप डांग, असीम डांग, मुकुट डांग, विनोद बसंत डांग, हर्षित डांग, नामजन जोजो,अनुज समद एवं संजय केरकेट्टा

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : नबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के 10 आरोपी गिरफ्तार, मासूम का डांस देखकर हुई थी नीयत खराब
    Next Article दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से 8 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्तौल के बट से मारकर किया घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेर-बदल… देखें लिस्ट

    July 8, 2025
    चतरा

    एक करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पंजाब पहुंचाना था माल

    July 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    डाक पार्सल वैन से हो रही थी शराब की तस्करी, कैसे खुला राज… जानें

    July 8, 2025
    Latest Posts

    झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेर-बदल… देखें लिस्ट

    July 8, 2025

    एक करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पंजाब पहुंचाना था माल

    July 8, 2025

    डाक पार्सल वैन से हो रही थी शराब की तस्करी, कैसे खुला राज… जानें

    July 8, 2025

    कल भारत बंद का एलान, झारखंड में बैंक, स्कूल और कॉलेज खुलेंगे या नहीं… जानें

    July 8, 2025

    सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना की उपेक्षा से रोजाना करोड़ों का नुकसान, श्रमिक संघ ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.