Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 4:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची: झारखंड में तीसरे मोर्चे का गठन, सत्तारूढ़ गठबंधन के अंदर हलचल
    झारखंड

    रांची: झारखंड में तीसरे मोर्चे का गठन, सत्तारूढ़ गठबंधन के अंदर हलचल

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में तीसरे मोर्चे का गठन किया गया है, जिसे झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा नाम दिया गया है. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को विधायक दल का नेता चुना गया है. झारखंड में नवगठित तीसरे मोर्चे में पांच विधायक शामिल हैं. इनमें आजसू पार्टी से विधायक सुदेश महतो और लंबोदर महतो शामिल हैं. एनसीपी के विधायक कमलेश सिंह और विधायक सरयू राय व अमित यादव इस मोर्चे में शामिल हैं. राज्य में गठित तीसरे मोर्चा का राजनीतिक गलियारों में दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है.

    एनडीए में शामिल आजसू के मोर्चा में शामिल होने पर बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि यह सदन की कार्यवाही में समय अधिक से अधिक मिले इसके लिए बनाया गया है. यदि ऐसी बात थी तो बीजेपी अपने समय में से काटकर आजसू को देने की पहल हो सकती है. उन्होंने इसका राजनीतिक प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि फिलहाल इसका प्रभाव नहीं दिखेगा.

    वहीं इस मोर्चा के गठन के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के अंदर हलचल देखी जा रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद ने इसे राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय सदन में पांच विधायकों के द्वारा संगठित होकर समय अधिक से अधिक मिले इससे जोड़कर देखना चाहिए. हालांकि इस मोर्चा को मान्यता सदन में मिलेगी या नहीं उसे देखना पड़ेगा. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के गठन को औचित्यहीन बताते हुए कहा है कि इसका प्रभाव कुछ भी नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मोर्चा कानूनी रुप से कितना सही है, वह देखना होगा. झारखंड की दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव अप्रैल महीने में होने हैं. बीजेपी के महेश पोद्दार और मुख्तार अव्वास नकवी की सीट खाली हो रही है. इस चुनाव से पहले तीसरे मोर्चा का गठन करना राजनीतिक मायनों में अहम माना जा रहा है. बीजेपी की ओर से पूर्व सीएम रघुवर दास को चुनाव मैदान में लाने की चर्चा है. ऐसे में मोर्चा में शामिल विधायक सरयू राय एवं अन्य की भूमिका सबसे पहले इस चुनाव में दिखने की संभावना है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाओवादी अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ रंजीत बोस गुवाहाटी में गिरफ्तार, लोहरदगा में मिले हथियार
    Next Article डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

    Related Posts

    जामताड़ा

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025
    जामताड़ा

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    Latest Posts

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.