Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»माओवादी अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ रंजीत बोस गुवाहाटी में गिरफ्तार, लोहरदगा में मिले हथियार
    झारखंड

    माओवादी अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ रंजीत बोस गुवाहाटी में गिरफ्तार, लोहरदगा में मिले हथियार

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड पुलिस की सूचना पर राज्य में सक्रिय माओवादियों के सेंट्रल कमेटी के सदस्य अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ रंजीत बोस उर्फ कंचन प्रसाद उर्फ कांचा उर्फ सुमन अपने एक सहयोगी के साथ गुवाहाटी के कचार जिला से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं लोहरदगा के सुदूरवर्ती जोबांग और पेशरार थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से बड़े पैमाने पर हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। एक साथ मिली दोहरी सफलता से सुरक्षा बलों का उत्साह चरम पर है।

    माओवादियों के सेंट्रल कमेटी के सदस्य अरुण कुमार भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल के हावड़ा का रहने वाला है। इसकी निशानदेही पर एके-47 रायफल भी बरामद हुआ है। यह लंबे समय तक लातेहार के अलावा सरायकेला, खूंटी और चाईबासा के सीमा पर सक्रिय था। सूत्र दावा कर रहे हैं कि पिछले दिनों रांची में आत्मसमर्पण करने वाले 10 लाख के इनामी महाराज प्रमाणिक ने झारखंड पुलिस को उसका फोटो उपलब्ध कराई। इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। झारखंड पुलिस की छानबीन में यह जानकारी मिली थी कि 6 महीने पहले वह गुवाहाटी चला गया था और वहां माओवादियों का ब्यूरो प्रमुख बनाया गया था। महाराज प्रमाणिक से मिली तस्वीर को झारखंड पुलिस में गुवाहाटी पुलिस को उपलब्ध कराया था। इसके बाद ही गुवाहाटी पुलिस में उसे कचार जिला से गिरफ्तार कर लिया है।

    झारखंड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्व में कंचन एक बार जेल जा चुका है। अगर वह जेल नहीं गया होता तो उसके ऊपर भी एक करोड़ रुपये का इनाम रखा गया होता। हालांकि अभी अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं होती तो कुछ दिनों के बाद झारखंड पुलिस उसके खिलाफ भी एक करोड़ रुपये के इनाम का प्रस्ताव रखने वाली थी।

    बालक गंझू की निशानदेही पर मिले हथियार
    भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली बालक गंझू की निशानदेही पर लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती बाड़ी और पेशरार थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से नक्सलियों के हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। हालांकि बालक गंझू द्वारा IED छिपाने को लेकर बताए गए स्थान पर कुछ भी बरामद नहीं हुआ। वहां से कुछ समय पहले ही IED को निकाल लिया गया था।

    जिसकी वजह से IED के स्थान पर सिर्फ गड्ढा ही मिला। पुलिस ने नक्सलियों के षड्यंत्र और उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी लेने को लेकर बालक गंझू को रिमांड पर लिया है।जिससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। इसी क्रम में बालक गंझू ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी है। पुलिस ने बालक गंझू की निशानदेही पर 303 का रेगुलर रायफल, 303 बोर की जिंदा गोली 95, कार्बाइन मशीनगन, 9 एमएम बोर की जिंदा गोली 97, कार्बाइन का मैगजीन 2, चार्जर 12, टिफिन केन 150, प्लास्टिक डिब्बा बरामद किया है।

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली का महत्व: ध्यान आश्रम के योगी अश्विनी
    Next Article रांची: झारखंड में तीसरे मोर्चे का गठन, सत्तारूढ़ गठबंधन के अंदर हलचल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.