Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 2:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, योगी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनायेगी भाजपा
    देश

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, योगी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनायेगी भाजपा

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मिर्जापुर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरूस्त कर विकास की नयी उड़ान भर रहे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश में दूसरे नम्बर पर लाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तीन दशक के लंबे अंतराल के बाद प्रदेश में लगातार दो बार सरकार बनाने का गौरव हासिल होगा।

    श्री सिंह ने बुधवार को यहां एक जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुये कहा कि उन्हे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि मौजूदा भाजपा सरकार उनके मुख्यमंत्रित्व काल की तुलना में भी कहीं बेहतर है। किसी भी राज्य को विकास के पथ पर लाने के लिये वहां की कानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्ष 2017 से पहले की सरकार में माफिया और अपराधी सरकार में इतना प्रभाव रखते थे कि उनके कहने पर अधिकारियों के तबादले हो जाते थे जबकि आज माफिया और अपराधी तत्व जेल की चाहरदिवारी के पीछे खुद को ज्यादा महफूज मानते है।

    उन्होने कहा कि योगी सरकार ने पिछले पांच सालों में विकास के नये आयाम गढ़ते हुये प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लंबी छलांग लगाते हुये नम्बर दो पर स्थापित किया है। पांच साल पहले 11 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था वाला यूपी की अर्थव्यवस्था आज 21 लाख करोड् रूपये की है।

    राजनाथ ने दावा किया कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी 300 से ज्यादा सीट जीतकर दोबारा सरकार बनाने जा रहे है। तीन चार दशकों में ऐसा पहली बार होगा जब कोई सरकार रिपीट करेगी।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और कूटनीति सूझबूझ का परिणाम है कि 2014 से पहले दुनिया भारत को गंभीरता से नहीं लेती थी जबकि आज भारत की बात को दुनिया कान खोल कर सुनती है और उसका सम्मान करती है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा में इजाफा हुआ है। पुलवामा और उरी हमले के बाद सेना ने सीमापार कर सर्जिकल स्ट्राइक कर बता दिया है कि हम बाउंड्री के दोनो ओर किसी भी देश विरोधी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं।

    उन्होने कहा कि गलवान में चीन की सेना के साथ झड़पे में भारतीय सेना को ज्यादा नुकसान होने का संदेह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में व्यक्त किया था। कूटनीति के चलते केन्द्र सरकार इस बारे में ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहती थी मगर आस्ट्रेलिया के एक अखबार ने खुलासा कर कांग्रेस अध्यक्ष का मुंह बंद कर दिया था कि इस झड़प में चीन के 30 से 40 सैनिक मारे गये थे।

    भाजपा और सहयोगी दलों के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुये राजनाथ ने कहा “ लक्ष्मी न हाथ हिलाते आती है, न ही साइकिल और हाथी में आती है। सबको पता है कि लक्ष्मी कमल पर बैठ कर आती है। पिछले पांच सालों में जनता ने समय समय पर इसे महसूस किया है। किसान,नौजवान और महिलाओं को केन्द्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है वहीं कोरोना काल में दो बार मुफ्त राशन की सुविधा भी लक्ष्मी आगमन का ही प्रतीक है।”

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुलमी घाटी में सड़क पर लहूलुहान पड़े बाइक सवारों की मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मदद, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया
    Next Article साहिबगंज: साइबर अपराधियों के संग मिल ग्यारह लाख की निकासी मामले में बैंक मैनेजर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    एयर इंडिया हादसे के बाद 220 डीएनए सैंपल मैच, परिजनों को सौंपे गए 202 श’व

    June 20, 2025
    देश

    कम हो रहे कोरोना के मामले, 7 हजार से घटकर 5608 पर पहुंचे सक्रिय केस

    June 20, 2025
    देश

    कांकेर में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़, दो मा’रे गए

    June 20, 2025
    Latest Posts

    खूंटी-सिमडेगा पुल हादसे की जांच शुरू, पथ निर्माण विभाग पर उठे सवाल

    June 20, 2025

    अतिक्रमण हटाओ अभियान में अलकतरा फैक्ट्री की दीवार और गार्ड रूम ध्वस्त

    June 20, 2025

    दुकान में मिली मालिक की बॉडी, पुलिस ने शुरू की जांच

    June 20, 2025

    एम्बुलेंस नहीं मिलने पर मासूम की गई जान

    June 20, 2025

    मूसलाधार बारिश से रेल सेवाएं बाधित, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के समय और रूट में बदलाव…

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.