Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Nov, 2025 ♦ 11:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा, रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत का स्वागत है
    विदेश

    संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा, रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत का स्वागत है

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    संयुक्त राष्ट्र/नयी दिल्ली : यूक्रेन में बिगड़ती हुई स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भारत ने हिंसा को रोकने की अपनी मांग को दोहराया है। साथ ही भारत ने रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता का स्वागत किया है।

    संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में सोमवार को यूक्रेन पर आयोजित आपातकालीन विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत मानता है कि कूटनीति की तरफ बढ़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। भारत ने कहा कि यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ हुई फोन वार्ता में भी प्रेषित की थी।

    उन्होंने कहा, ‘भारत इस बात से बहुत चिंतित है कि यूक्रेन में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। हम हिंसा की तत्काल समाप्ति और शत्रुता को समाप्त करने के अपने आह्वान को दोहराते हैं। ऐसे में हमारी सरकार का दृढ़ विश्वास है कि कूटनीति के रास्ते पर लौटने के अलावा और कोई चारा नहीं है।’

    उन्होंने यूक्रेन में बढ़ती हुई तत्काल और दबाव वाली मानवीय स्थिति पर रोशनी डालते हुए कहा कि भारत जल्द ही दवाइयों समेत अन्य सहायता सामग्री यूक्रेन पहुंचाएगा।

    श्री तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

    उन्होंने यूक्रेन की सीमा पर जटिल और अनिश्चित स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे लोगों की निर्बाध आवाजाही पर प्रतिकूल प्रभाव” पड़ रहा है। उन्होंने पोलैंड और हंगरी के साथ सीमा पार पर अस्त-व्यस्त स्थिति का जिक्र करते हुए आग्रह किया कि इस पहलू को तुरंत संबोधित किया जाए। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन से पड़ोसी देशों में जाने का प्रयास कर रहे भारतीयों को कड़ाके की ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

    श्री तिरुमूर्ति ने यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसियों – रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया, पोलैंड, मोल्दोवा का जिक्र करते हुए भारतीय नागरिकों के लिए अपनी सीमाएं खोलने के लिए उनका धन्यवाद किया।

    इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत पड़ोसी मुल्कों और विकासशील देशों के नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए उनकी सहायता करने को तैयार है।

    Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभगवान शिव के पांचवे ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट 06 मई को खुलेंगे
    Next Article फरवरी में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.33 लाख करोड़ के पार

    Related Posts

    देश

    बांग्लादेश और कोलकाता में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में हड़कंप

    November 21, 2025
    देश

    मेक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स 2025, भारत की मनिका का क्या रहा पोजीशन… जानें

    November 21, 2025
    विदेश

    बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मौ’त की सजा

    November 17, 2025
    Latest Posts

    IND vs SA : नए कप्तान और उपकप्तान का ऐलान जल्द… जानें तारीख

    November 23, 2025

    PM मोदी करेंगे राम मंदिर में ध्वजा स्थापना, अयोध्या में उत्सव का माहौल

    November 23, 2025

    गयाजी को जाम फ्री शहर बनाने की तैयारी, विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने संभाली कमान

    November 23, 2025

    मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को हाईवा ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने एनएच-80 किया जाम

    November 23, 2025

    IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने 261 रन किए पूरे, भारत की विकेट तलाश जारी

    November 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.